Year: 2025

मेहता लगातार दूसरी बार खेरवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत 

मेहता लगातार दूसरी बार खेरवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत 

प्रतीक जैन कोठारी बने मंडल प्रतिनिधि खेरवाड़ा, भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में देहात भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने आदेश जारी कर खेरवाड़ा भाजपा मंडल के लिए अध्यक्ष पद पर हेमंत मेहता को मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि मेहता को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर चुना गया है। इसके साथ ही मंडल प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ सदस्य विमल कोठारी को मनोनीत किया गया है।
Read More
चार अलग अलग कार्यवाही में 22 लीटर देशी हथकढ़ शराब जब्त

चार अलग अलग कार्यवाही में 22 लीटर देशी हथकढ़ शराब जब्त

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत चार अलग अलग कार्यवाही करते हुए शुक्रवार देर शाम गणेश घाटी गुड़ा रोड में हैड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद ने गस्त के दौरान अभियुक्त प्रेम प्रकाश पुत्र सवजी बरांडा निवासी गुड़ा से 5 लीटर, चिकली में जितेंद्र पुत्र मन्ना लाल निवासी आडा घर देमत से 5 लीटर , सहायक उप निरीक्षक वाहिद हुसैन ने बड़ा घरा में सुरेश पुत्र लाला डामोर रूबिया फला घनिदरा खेरवाड़ा से 7 लीटर, चिकली में हैड कांस्टेबल वाल चंद ने रमेश पुत्र लल्लू बोडात निवासी आडा घर देमत से 5 लीटर प्लास्टिक…
Read More
विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हत्या का शक, एफआईआर दर्ज न होने से नाराज़ ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हत्या का शक, एफआईआर दर्ज न होने से नाराज़ ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

डूंगरपुर, 11 अप्रैल.  बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बरोठी गांव के ग्रामीण बिछीवाड़ा पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की विवाहिता माया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की। माया के पिता जीवा वरहात ने बताया कि उनकी बेटी डेढ़ साल पहले मजदूरी के दौरान गुजरात में राहुल ननोमा से प्रेम विवाह कर छापी गांव में रहने लगी थी। शादी के बाद एक बेटी भी हुई, लेकिन समय के साथ राहुल का व्यवहार बदल गया और वह माया के साथ आए दिन…
Read More
डूंगरपुर : हीट वेव से निपटने की तैयारी जोरों पर, चिकित्सा मंत्री खींवसर ने डूंगरपुर में किया व्यवस्थाओं का जायजा

डूंगरपुर : हीट वेव से निपटने की तैयारी जोरों पर, चिकित्सा मंत्री खींवसर ने डूंगरपुर में किया व्यवस्थाओं का जायजा

जनजाति क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार गंभीर - खींवसर डूंगरपुर, 11 अप्रैल । राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को डूंगरपुर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में हीट वेव की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। मंत्री खींवसर ने बैठक में जिले में कार्यरत चिकित्सा संस्थानों, चिकित्सकों, विशेषज्ञों और अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि रिक्त पदों की सूची प्राथमिकता के आधार पर…
Read More
इमाम उमराह के लिए रवाना, कमेटी ने किया इस्तकबाल

इमाम उमराह के लिए रवाना, कमेटी ने किया इस्तकबाल

उदयपुर। मैं मदीने चला ,मैं मदीने चला.. लो कर्म हो गया.. ,मैं मदीने चला... शुक्रवार को मकबरा मस्जिद सूरजपोल के इमाम उमराह पर रवाना हुए। इससे पूर्व कमेटी की ओर से इमाम का फूल मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया गया। कमेटी के सदस्य अब्दुल अजीज सिंधी ने बताया कि मस्जिद कमेटी सिंधियान कब्रिस्तान की ओर से इमाम मेहबूब रहमान का मस्जिद हाल में दोपहर 3 बजे कमेटी सदस्यों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर उन्हें मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन चैन, खुशहाली, भाईचारा कायम रहे ऐसी वहां जाकर दुआं की गुजारिश की। इस अवसर पर कमेटी सदस्य हाजी हबीब खान सिन्धी,…
Read More
जिम्बाम्वे में प्रस्तावित कॉप-15 में उदयपुर को मिलेगा वेटलैण्ड सिटी सर्टिफिकेट

जिम्बाम्वे में प्रस्तावित कॉप-15 में उदयपुर को मिलेगा वेटलैण्ड सिटी सर्टिफिकेट

24 जुलाई को होगा समारोह रामसर कंर्वेशन ने नगर निगम प्रषासक व कलक्टर नमित मेहता को किया आमंत्रित उदयपुर, 11 अप्रेल। रामसर कंर्वेषन ऑन वेटलैण्ड की ओर से आगामी 23 से 31 जुलाई 2025 तक जिम्बाम्वे में प्रस्तावित कॉप-15 कांफ्रेन्स में विष्व भर में नव घोषित 31 वेटलैण्ड सिटी को सर्टिफिकेट और अधिस्वीकरण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके तहत 24 जुलाई को होने वाले समारोह के लिए जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रषासक नमित मेहता को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि उदयपुर शहर को हाल ही वेटलैण्ड सिटी सूची में शामिल किए जाने की घोषणा की गई…
Read More
फ्रांसीसी दल का बड़ी तालाब पर भ्रमण

फ्रांसीसी दल का बड़ी तालाब पर भ्रमण

उदयपुर। जिले की यात्रा पर आए सोलह सदस्यीय फ्रांसीसी दल ने गुरुवार को बड़ी तालाब पर ग्रीन पीपल समिति द्वारा पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया । जिसमें विशेषतः बड़ी तालाब में महासीर मछली के संरक्षण पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। ग्रीन पीपल समिति के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने स्थानीय जन सहयोग से महासीर मछली के संरक्षण एवं वन्य जीव प्रबंधन में जन सहभागिता के महत्व को समझाया । इस अवसर पर उपवन संरक्षक वन्य जीव उदयपुर द्वारा आगंतुकों को वन्य जीव संरक्षण संबंधी विभिन्न पहलुओं…
Read More
हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान राम व श्री हनुमान के दिव्य मिलन की 15 आकर्षक झांकियों के साथ उमड़ा भक्ति का सागर उदयपुर, 10 अप्रैल . बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्री राम व हनुमान के दिव्य मिलन को दर्शाती हुई 15 आकर्षक झांकियां सम्मिलित रहीं। बजरंग सेना मेवाड़ कार्यालय, नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा को विधायक श्री ताराचंद जैन ने भगवा ध्वज दिखाकर शुभारंभ कराया। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर बालिका धाम के संत श्री गांधीपति रविंद्र बापू, बजरंग…
Read More
झालावाड़ जिले की बकानी थाना पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का मात्र 48 घण्टों में खुलासा

झालावाड़ जिले की बकानी थाना पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का मात्र 48 घण्टों में खुलासा

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण, वारदात में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार * आरोपी की पत्नी के साथ थे मृतक के अवैध संबंध, काफी समय से कर रहा था हत्या की प्लानिंग जयपुर 11 अप्रैल। झालावाड़ जिले की बकानी थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी मोहनलाल बैरागी पुत्र बापू लाल (55) निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी के साथ अवैध संबंधों को लेकर आरोपी ने 8 अप्रैल की शाम दिन्याखेड़ी थाना रटलाई निवासी रामबाबू मीणा की हत्या कर दी थी। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि घटना के सम्बंध…
Read More
उपहार प्लॉट वितरण के लिए शपथ पत्र जमा करने की अपील

उपहार प्लॉट वितरण के लिए शपथ पत्र जमा करने की अपील

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर द्वारा आयोजित सर्व समाज सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन नियामुनासर जिन वधुओ को उपहार प्लॉट वितरण के लिए जो शपथ पत्र मांगे गए थे उनको जमा करने को कहा था वो 10 मई 2025 तक जमा करा देवं ताकि रजिस्ट्री की कार्यवाही की जा सकें। अध्य्ाक्ष डॉ खलील अगवानी ने बताया कि जल्दी सभी वधुओ को उपहार प्लॉट वितरण कर दिए जाएंगे। 1 नवंबर 2024 से सोसायटी के सभी कार्यों  को आगामी सूचना तक स्थगित कर रखे हैं। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर 13 साल से समाज को उत्थान के लिए और भारत की मुख्य धारा…
Read More
error: Content is protected !!