17 पदक के साथ उदयपुर टीम रही दूसरे स्थान पर
सीनियर व जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता उदयपुर, 14 अप्रेल। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ द्वारा आयोजित सीनियर व जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उदयपुर की टीम ने 17 पदक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोमवार को टीम के उदयपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि जोधपुर में राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ द्वारा 10 से 13 अप्रैल तक राजस्थान राज्य सीनियर व जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग सीनियर में उदयपुर टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में उदयपुर टीम के सीनियर…
