पंच कुण्डीय महायज्ञ की 3100 कलश के साथ निकली शोभायात्रा के साथ ही पंाच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मन्दिर, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
उदयपुर। श्री नांदेश्वर महादेव मंदिर निर्माण एवं विकास समिति द्वारा नाई गांव स्थित नंादेश्वर महादेव मंदिर में पंाच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मंदिर,मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ का सोमवार को 3100 कलश एवं शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। समिति के भवानीशंकर पुजारी ने बताया कि तीन विभिन्न स्थानों से आज प्रातः एक साथ निकली 3100 कलश लिये महिलायें शोभायात्रा के रूप में नादेंश्वर महादेव में संगम के रूप में एक साथ पंहुची। भवानीशंकर पुजारी,ओम टंाक,चन्द्रशेखर आमेटा,ओमशिव नागदा,पूर्व सरपंच बाबूलाल गमेती, चोकड़िया निवासी वेलाराम गमेती एंव समस्त टीम ने इसे सफल बनानें में पूर्ण सहयोग दिया। यज्ञ की…
