अवैध हिरासत में आदिवासी युवक को पीटा, हालत गंभीर – मानवाधिकार संगठन पहुंचे एमबी हॉस्पिटल
उदयपुर, 21 अप्रैल : जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के बंजारिया कलासुआ फलां निवासी 19 वर्षीय आदिवासी युवक अभिषेक मीणा को पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि 17 अप्रैल को कथित डकैती की योजना के संदेह में खेरवाड़ा पुलिस ने अभिषेक को घर से उठाकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। पहले उसे खेरवाड़ा के निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत में उदयपुर के महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां मेडिकल बोर्ड…
