पत्रकारिता व सामाजिक कार्य में किया उत्कृष्ट कार्य
भीलवाड़ा के तीन पत्रकार नई दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित विशेष संवाददाता भीलवाड़ा. पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रविवार को नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लिजेन्डरी पीस अवार्ड काउंसिल द्वारा भीलवाड़ा के तीन पत्रकारों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई। संसद मार्ग स्थित कॉनस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इन्डिया के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी अयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार, भाजपा पूर्वाचंल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा, पश्चिम दिल्ली की भाजपा उपाध्यक्ष राधिका सेठिया, पटेल लोक संस्कृति संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मपाल नागर व लिजेन्डरी पीस अवार्ड काउंसिल…
