पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, कांग्रेसजनों में शोक की लहर
उदयपुर, 01 मई 2025, गुरुवार को सायं 7:30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास का अहमदाबाद के ज़ायडस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया की उनका इलाज अहमदाबाद के ज़ायडस अस्पताल में किया जा रहा था! डॉ. व्यास के निधन के समय उनके भाई एवं पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पुष्पा शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. अलका शर्मा सहित…
