आम की मिठास में घुली प्रतिभा, मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन में दिखा स्वाद और सृजन का संगम
आम बना बेहद ख़ास: मुकेश माधवानी उदयपुर, 4 मई। उदयपुर मास्टर शेफ की ओर से आयोजित मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन रविवार को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 45 से अधिक प्रतिभागियों ने आम से बनी अनोखी डिशेज़ और ड्रिंक्स के ज़रिए रचनात्मकता और स्वाद का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। संयोजक भूमि त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में दिशा बजाज और शोभना भटनागर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिशा ने मैंगो मिल्ककेक पुडिंग बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उदयपुर मास्टर शेफ के फाउंडर मुकेश माधवानी ने बताया कि द्वितीय स्थान…
