वर्तमान ही जीवन, उसे बेहतर बनाएँ: अग्रवाल
उदयपुर, 10 मई। नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगजन के साझे में चल रहे त्रिदिवसीय कार्यक्रम 'अपनों से अपनी बात' के अन्तिम दिन शनिवार को अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि समस्याएं अनायास आती हैं। जो होनी है, वह होकर रहती है। इससे यदि हम पस्त हो जाएंगे तो जीवन भार बन जाएगा। हमें खुश रहते हुए हालातों का सामना करना होगा। न अतीत के बुरे दिनों को याद करना है और न वर्तमान के हालातों पर आंसू बहाने हैं। जीवन का हर क्षण नया है, अपने कर्तव्य से विमुख न हो और जीवन का पूरा आनंद ले। सभी रोगों की सिर्फ…
