’2 सालः नव उत्थान – नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान’
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष’ ’मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति’ ’युवाओं के सपने हो रहे पूरे, 92 हजार से अधिक को मिली सरकारी नियुक्तियां’ ’पेपरलीक पर प्रभावी रोकथाम, पारदर्शिता के साथ 296 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित’ जयपुर/उदयपुर, 11 दिसम्बर। राज्य सरकार ने दो वर्षों में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन को पारदर्शी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गठित एसआईटी (विशेष अनुसंधान दल) की सक्रिय भूमिका ने भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर न केवल प्रभावी अंकुश लगाया, बल्कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई…
