Year: 2025

डंपर की चपेट में आने से किशोर की मौत

डंपर की चपेट में आने से किशोर की मौत

मामा के घर छुट्टियां मनाने आया था 15 वर्षीय कालू, साइकिल फिसलने से हुआ हादसा उदयपुर, 15 जून : गोगुंदा बाईपास चौराहे पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें डंपर की चपेट में आकर एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कैनरा बैंक के बाहर उस वक्त हुआ जब किशोर साइकिल चला रहा था। गोगुंदा थाने के एएसआई विनेश कुमार के अनुसार मृतक की पहचान कालू पुत्र नारूलाल गमेती निवासी कुंडाल के रूप में हुई है, जो गर्मी की छुट्टियों में अपने मामा भेरूलाल गमेती के पास गोगुंदा भील बस्ती आया हुआ…
Read More
डूंगरपुर: स्वच्छ भारत सिर्फ कागजों में, बिछीवाड़ा ब्लॉक के गांवों में गंदगी 

डूंगरपुर: स्वच्छ भारत सिर्फ कागजों में, बिछीवाड़ा ब्लॉक के गांवों में गंदगी 

- झूठे आंकड़े दिखाकर अफ़सर लुट रहे वाहवाई   - स्वच्छता की जमीनी हकीकत में बिखरता सिस्टम जुगल कलाल डूंगरपुर, 15 जून:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा सपना है स्वच्छ भारत बनाना। इसी लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’ चलाया जा रहा है, लेकिन डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा ब्लॉक में यह अभियान जमीनी स्तर पर दम तोड़ता दिख रहा है। यहां अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की मंशा को नज़रअंदाज करते हुए सिर्फ कागजी कार्रवाई में ही सफाई का काम दिखा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी राज्य और केंद्र सरकार को गांवों की सफाई को लेकर भ्रामक व…
Read More
दहेज रूपी दिखावा समाज में जहर की तरह फैल रहा है: राठौड़

दहेज रूपी दिखावा समाज में जहर की तरह फैल रहा है: राठौड़

राजपूत महासभा संस्थान द्वारा संगोष्ठी का आयोजन उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को दहेज एक जहर विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सावधान इंडिया के फेम बलवीर सिंह राठौड़ थे। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बलवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि दहेज रूपी दिखावा समाज में जहर की तरह फैल रहा है। यह न केवल लड़कियों की शिक्षा में बाधा बन रहा है, बल्कि पूरे समाज के विकास को रोक रहा है। उन्होंने अपनी…
Read More
एम.डी.एम.ए. के साथ तस्कर गिरफ्तार

एम.डी.एम.ए. के साथ तस्कर गिरफ्तार

उदयपुर, 15 जून : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सवीना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अजय सिंह राव व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए विनोद उर्फ काका पुत्र मांगीलाल निवासी पानेरियों की मादड़ी थाना हिरणमगरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 6.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. (मिथाईलीनडाईऑक्सीमेथेमफेटामाइन) बरामद किया गया। थानाधिकारी के अनुसार आरोपी विनोद द्वारा गीतांजलि हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर एम.डी.एम.ए. बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी…
Read More
अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को फतहसागर पर दी गई श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को फतहसागर पर दी गई श्रद्धांजलि

विप्र फाउंडेशन पूर्वी देहात युवा प्रकोष्ठ ने किया आयोजन, आमजन ने भी दी सहभागिता उदयपुर, 15 जून : हाल ही में अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए विप्र फाउंडेशन पूर्वी देहात युवा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को फतहसागर की पाल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंडल मार्च और सामूहिक मौन के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विप्र फाउंडेशन के महामंत्री राहुल जोशी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के…
Read More
विमान दुर्घटना के मृतक मेनारिया को पुष्पांजलि

विमान दुर्घटना के मृतक मेनारिया को पुष्पांजलि

उदयपुर, 15 जून। गत दिनो अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हताहत हुए वरदीचंद मेनारिया का अंतिम संस्कार आज उसके पैतृक गांव रुण्डेडा (वल्लभनगर) में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणो व समाजजनों के साथ पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व उपप्रधान मोहन मेनारिया, भाजपा नेता डॉ. विजय विप्लवी, पूर्व सरपंच मोतीलाल भट्ट व कर्मचारी नेता गोपीलाल मेनारिया व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Read More
जल संचय और पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन शैली का हिस्सा – प्रेमचंद बैरवा

जल संचय और पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन शैली का हिस्सा – प्रेमचंद बैरवा

उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने ली वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक अभियान में उदयपुर की उपलब्धियों को सराहा, सतत प्रयासों के लिए किया प्रेरित उदयपुर, 15 जून। उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को जिला परिषद सभागार, उदयपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की प्रगति जानी और संबंधित विभागों से विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी…
Read More
ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा खेरवाड़ा के चुनाव संपन्न

ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा खेरवाड़ा के चुनाव संपन्न

 (प्रतीक जैन)       मणि लाल अध्यक्ष एवं अनिल मंत्री निर्वाचित                 खेरवाड़ा, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा खेरवाड़ा के चुनाव पंचायत समिति सभागार में पर्यवेक्षक अधिकारी कमलेश सेन एवं निर्वाचन अधिकारी जीवतराम खराडी के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष शंकर लाल की उपस्थिति में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मणिलाल मीणा अध्यक्ष, ईश्वर चंद्र पुरोहित एवं महेश मेघवाल उपाध्यक्ष, अनिल कुमार मीणा मंत्री, राहुल जैन कोषाध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य के रूप में विशाल लोहार व आशीष सालवी एवं जिला प्रतिनिधि के रूप में दिलीप कुमार मीणा को निर्वाचित घोषित किया…
Read More
राशन डीलर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न : कलाल लगातार सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

राशन डीलर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न : कलाल लगातार सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

(प्रतीक जैन) प्रदीप भणात को महामंत्री चुना         खेरवाड़ा, ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन इकाई खेरवाड़ा की साधारण सभा की बैठक गोदावरी धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गई. जिसमें सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। साधारण सभा की बैठक में प्रकाश चंद्र कलाल को सर्व सम्मति से लगातार सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया साथ ही महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार भणात का निर्वाचन हुआ। नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुमान सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हेतु रामलाल पटेल, हीरालाल जैन, मोहनलाल सालवी, अशोक व्यास एवं भगवती पटेल, मंत्री पद के लिए प्रकाश…
Read More
गोदावरी धाम का आगामी शिला पूजन 14 जुलाई को: विकास समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

गोदावरी धाम का आगामी शिला पूजन 14 जुलाई को: विकास समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, गोदावरी धाम शिव मन्दिर विकास समिति की बैठक मन्दिर परिसर में भरत कलाल की अध्यक्षता में सम्प्पन हुई। इस अवसर पर आर्किटेक वीरेन्द्र के त्रिवेदी अहमदाबाद द्वारा मन्दिर जीणोद्धार कार्य का अवलोकन किया गया। त्रिवेदी ने गर्भग्रह में बिजली,नल, सीसी टीवी,मण्डप कार्य पूर्ण करने का मार्गदर्शन दिया। समिति सचिव ने बताया कि उपस्थित सदस्यो ने आगामी शिला पूजन 14 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया साथ ही 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाने का भी तय किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्य संरक्षक प्रकाश कलाल , सचिव शकर पंचाल , कोषाध्यक्ष बादामी…
Read More
error: Content is protected !!