राशन डीलर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न : कलाल लगातार सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
(प्रतीक जैन)
प्रदीप भणात को महामंत्री चुना 
       खेरवाड़ा, ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन इकाई खेरवाड़ा की साधारण सभा की बैठक गोदावरी धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गई. जिसमें सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। साधारण सभा की बैठक में प्रकाश चंद्र कलाल को सर्व सम्मति से लगातार सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया साथ ही महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार भणात का निर्वाचन हुआ। नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुमान सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हेतु रामलाल पटेल, हीरालाल जैन, मोहनलाल सालवी, अशोक व्यास एवं भगवती पटेल, मंत्री पद के लिए प्रकाश चंद्र कलाल कनबई, मुकेश भोई, हरीश पंचाल, सूरजमल मीणा एवं प्रकाश चंद्र ढीकवास, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी विनोद जोशी एवं गजेंद्र कलाल तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सूरजमल लबाना, चंपालाल मीणा, साकरचंद पटेल, कांतिलाल जैन, प्रवीन कुमार, संग्राम सिंह, कन्हैया लाल कलाल, हेमचंद कलाल, जवान सिंह,मगनलाल मीणा एवं कमल किशोर खराड़ी को निर्वाचित घोषित किया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!