Year: 2025

पीड़ितों की सेवा ही वैकुंठ दर्शनः मेहता

पीड़ितों की सेवा ही वैकुंठ दर्शनः मेहता

उदयपुर, 16 जून। श्रीहनुमान परिवार, उज्जैन के संत एवं अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. विजय शंकर मेहता ने सोमवार को नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन कर कार्यकत्र्ताओं को जीवन प्रबंधन के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग वैकुंठ की कामना करते हैं, उन्हें दुखियों, पीड़ितों और गरीबों की सेवा पूरे मन से करनी चाहिए। नर में ही नारायण का निवास है। उन्होंने कहा कि सफल जीवन जीने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ कर उसकी हर चैपाई पर मंथन करना चाहिए। व्यक्ति अपने शरीर की सेवा में जितना व्यस्त रहता है, उससे थोड़ा सा समय भी वह…
Read More
पारख समाज के चुनाव संपन्न

पारख समाज के चुनाव संपन्न

उदयपुर। पारख समाज के द्वि वार्षिक चुनाव समाज भवन में चुनाव अधिकारी गोपाल दास के नेतृत्व में संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष जयंतीलाल मदनलाल, सचिव यशवंत, उपाध्यक्ष नवनीत लाल, कोषाध्यक्ष सुनील द्वारकादास, भवन मंत्री श्याम सुंदर गोविंद दास और दिलीप कृष्ण दास सलाहकार गोपाल दास, नवनीतदास तथा कार्यकारिणी सदस्य रूपेश द्वारकादास, नितिन दामोदरदास, विशाल रमेश चंद्र, अशोक नाथू लाल, विकास रमेश चंद्र, मुकेश रमेश चंद्र, लोकेश श्यामलाल, पवन रमेश चंद्र, सुमित गोपाल दास चुने गए। बैठक में आगामी वर्ष में सेक्टर 14 में न्यास द्वारा आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य, धार्मिक यात्रा एवं अन्य कार्य विभिन्न कमेटियों द्वारा संपन्न करवाए…
Read More
“ज़िम्मेदारी के संग उमंग की नई उड़ान – जैन सोशल ग्रुप उमंग ने रचा नव इतिहास”

“ज़िम्मेदारी के संग उमंग की नई उड़ान – जैन सोशल ग्रुप उमंग ने रचा नव इतिहास”

उदयपुर, 15 जून . जैन सोशल ग्रुप “उमंग” द्वारा ज़िम्मेदारी, सेवा और संस्कार के अद्भुत समन्वय के साथ “ज़िम्मेदारी महोत्सव” का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक उत्सव था, बल्कि एक नई सोच, एक नया संकल्प और समुदाय के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण भी बना कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री शांतिलाल चपलोत जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम  में आयोजित इस भव्य समारोह में सर्वप्रथम विमान दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए नवकार मंत्र जाप और मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रुप की 2025– 7…
Read More
भाजपा कनबई मण्डल की कार्यकारिणी का गठन

भाजपा कनबई मण्डल की कार्यकारिणी का गठन

(प्रतीक जैन)           खेरवाड़ा,भारतीय जनता पार्टी देहात जिला उदयपुर जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, जिला प्रभारी आई एम सेठिया एवं मंडल अध्यक्ष कनबई नवीन रावल की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कनबई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, इसके अनुसार उपाध्यक्ष -कावि देवी असोडा झाझरी ,कैलाश डामोर डबायचा ,नारायण लाल मालवीया गुड़ा, साकरचंद गमेती कनबई, राकेश परमार महुवाल एवं देवीलाल कलाल पाटिया महामंत्री- गट्टू लाल बारोट कनबई एवं बच्चू लाल खराड़ी काकरा डूंगरा , मंत्री -मावजी भाई देमत , शांता खराड़ी जायरा, जीवलीदेवी कटारा सूखापाड़ा शांतिलाल खराडी बोसलाटी,असमन खराड़ी खेड़ा घाटी , कोषाध्यक्ष -मुकेश आहारी गुड़ा, कार्यालय…
Read More
पाटिया पुलिस की कार्यवाही में अंग्रेजी शराब एवं बियर जब्त

पाटिया पुलिस की कार्यवाही में अंग्रेजी शराब एवं बियर जब्त

 (प्रतीक जैन)           खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटीया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए रविवार देर रात गुडा में सहायक उप निरीक्षक वाहिद हुसैन मय पुलिस जाब्ता कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र सोमाजी ननोमा उम्र 30 वर्ष निवासी देमत द्वारा अपने किराना की दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं बियर रखने की कार्यवाही में अंग्रेजी शराब बीयर के दो कार्टून जिसमें एक कार्टून में किंगफिशर कंपनी की सील पैक बियर की 10 बोतल, दूसरे कार्टून में ट्यूबोर्ग कंपनी की सील पैक बियर की 12 बोतल एवं चार बोतले काउंटर पर…
Read More
राशन डीलर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

राशन डीलर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

 (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, राशन डीलर एसोसिएशन खेरवाड़ा इकाई की नवगठित नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रवर्तन निरीक्षक दीपिका रोत ने की। मुख्य अतिथि ईआई धर्मेंद्र पाटीदार एवं विशिष्ट अतिथि आकार कॉलेज के सीइओ दिनेश जैन रहे। समारोह के प्रारंभ में संगठन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कलाल ने स्वागत उद्बोधन के साथ संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह के प्रारंभ में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों का पगड़ी एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि पाटीदार द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि जैन ने समस्त पदाधिकारियों एवं…
Read More
नयागांव वीडिओ संघ के चुनाव सम्पन्न 

नयागांव वीडिओ संघ के चुनाव सम्पन्न 

(प्रतीक जैन) डामोर अध्यक्ष,रावल सचिव निर्वाचित  खेरवाड़ा,नयागांव उपखंड के ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा के चुनाव सम्पन्न हुए। संघ के चुनाव पर्यवेक्षक कमलेश सेन,जिला अध्यक्ष शंकर कुम्हार,निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार मीणा के निर्देश पर चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष भंवरलाल डामोर, उपाध्यक्ष विनोद आसवानी,हितेश अहारी, मंत्री निलेश पटेल,सचिव जयप्रकाश रावल,सक्रिय सदस्य जीवतराम खराड़ी व दिव्या पटेल,जिला प्रतिनिधि अवधेश प्रसाद मेहता मनोनीत किए गए।
Read More
उदयपुर के 8 प्रतिनिधि बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य नामित

उदयपुर के 8 प्रतिनिधि बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य नामित

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत की अनुशंसा पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के आठ प्रतिनिधियों को बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया ने सोमवार को सांसद डॉ मन्नालाल रावत को भेजे पत्र में आठ प्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दी है। सांसद रावत की अनुशंसा पर टीएसी के सदस्य के रूप में नामित प्रतिनिधियों में अरविंद जारोली, मनोज कपूर, अनिल सिंघल, जयदीप कुमार जैन, तिलक भगोरा, अर्चना शर्मा, नाहर सिंह देवडा व सपना कुर्डिया के नाम शामिल है। सांसद…
Read More
घूमर प्रतिभागियों के उम्दा नृत्यों ने किया रोमांचित

घूमर प्रतिभागियों के उम्दा नृत्यों ने किया रोमांचित

हास्य-व्यंग्य नाटक ‘बेचारी आत्मा’ एवं ‘डेजावू’ का मंचन उदयपुर, 15 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला एवं नाट्य कार्यशालाओं में तैयार प्रस्तुतियों का रविवार को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में प्रदर्शन किया गया। सभी ने उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। सर्वप्रथम विशेषज्ञ श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा के निर्देशन में तैयार घूमर नृत्य की प्रस्तुति हुई। उसके बाद पारंपरिक डांडिया घूमर, चिरमी एवं चरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला में विशेषज्ञ श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा के निर्देशन में…
Read More
युवक ने परिवार पर चाकू से किया हमला, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

युवक ने परिवार पर चाकू से किया हमला, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

उदयपुर, 15 जून: प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों पर चाकू से जानलेवा हमला किया और फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नारायण माली निवासी पायड़ा प्रतापनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नारायण ने घरेलू कलह के चलते 13 जून की रात अपनी पत्नी और पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के ए​क दिन बाद 15 जून को रेलवे ट्रैक…
Read More
error: Content is protected !!