रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए 800 वरिष्ठ नागरिक, एसी ट्रेन की विशेष सुविधा
उदयपुर, 16 जून: राजस्थान सरकार की निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की विशेष एसी ट्रेन सोमवार शाम 4:30 बजे राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना हुई। सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी व दीपिका मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि जिले के 197 वरिष्ठ नागरिक इस ट्रेन में सवार हुए, जबकि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ जिलों के 583 यात्री जुड़ेंगे। यात्रा का नेतृत्व ट्रेन प्रभारी मुरलीधर चौबीसा और सहायक प्रभारी प्रत्यूष जैन करेंगे। ट्रेन में कुल 780 यात्री और 20…
