निजी सहायक संवर्ग महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, 02 जुलाई। राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री रमन पारीक के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी, उदयपुर के पदाधिकारियों ने निजी सहायक संवर्ग को पदोन्नतियों के पाँच अवसर प्रदान करने, ग्रेड पे संशोधन करने, निजी सहायक संवर्ग को भी तहसीलदार पद पर पदोन्नत करने, निजी सचिव को पे लेवल एल-16 करने संबंधी माँग विषयक ज्ञापन जिला कलक्टर, उदयपुर को सौंपा। ज्ञापन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमन पारीक ने जिला कलक्टर, उदयपुर को केडर की कार्यप्रणाली और अनुशासित कार्य शैली के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री…
