कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
उदयपुर, 3 जुलाई। मोहर्रम पर्व पर प्रस्तावित ताजिया जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 5 जुलाई को छड़ी मिलन स्थल के आगे के छोर के लिए स्मार्ट सिटी एसीईओ कृष्णपालसिंह चौहान को मुखर्जी चौक व चौखला बाजार तथा पीछे के छोर के लिए डीआईजी स्टाम्प राजीव द्विवेदी को चौखला बाजार से भड़भुजा घाटी क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार छड़ी मिलन स्थल पर प्रारंभ से समाप्ति तक राजस्थान स्टेट कॉपरेटिव टीएडी फेडरेशन के महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार पाण्डेय…
