सखी क्लब मितवा सोसाइटी एवं फेम फोर्स का शपथग्रहण समारोह आयोजित
उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसाइटी एवं फेम फोर्स की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल लेकेन्ड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उदयपुर डेंटल क्लीनिक की डायरेक्टर डॉक्टर स्मिता सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीनियर डाइटिशियन डॉ. खुशबू शारदा (डायरेक्टर न्यूट्री डाइट) एवं समाजसेविका डॉ. ओजस्वी सोनी ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। सखी क्लब की नई कार्यकारिणी में नीतू सरूपरिया को प्रेसिडेंट, रंजना चौधरी को सेक्रेटरी नियुक्त किया गया एवं फेम फोर्स क्लब में नेहा पोरवाल को प्रेसिडेंट, विजेता अग्रवाल को सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। सखी क्लब संरक्षिका श्रीमती मंजू सिंघटवाडिया एवं फ्रेम फोर्स संरक्षिका श्रीमती…
