राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल: मानव तस्करी पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शुरू
गरीबी और प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग सबसे बड़ा कारण - "यह एक गंभीर, संगठित अपराध है"-डीजीपी मालिनी अग्रवाल जयपुर, 18 जुलाई। मानव तस्करी पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन आज जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में शुरू हुआ। यह पहल राजस्थान पुलिस मुख्यालय की सिविल राइट्स और एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग शाखा द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत की जा रही है। सम्मेलन में मुख्य रूप से बंधुआ मजदूरी, यौन तस्करी और सीमा पार तस्करी जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी के सभी प्रमुख पहलुओं…
