विद्या भवन का 94 वा स्थापना दिवस 21 जुलाई सोमवार को
स्वच्छ, शिक्षित, समृद्ध , स्वावलंबी उदयपुर के लिए आयोजित होगी जनजागृति रैली उदयपुर, 19 जुलाई , वर्ष 1931 में स्थापित विद्या भवन शिक्षा के माध्यम से समाज परिवर्तन की अपनी गौरवमयी यात्रा के 94 वर्ष पूरे कर सोमवार 21 जुलाई को 95 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर स्वच्छ, शिक्षित, समृद्ध , स्वावलंबी उदयपुर के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए स्थापना दिवस रैली का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता हरी झंडी दिखा रैली का शुभारंभ करेंगे। विद्या भवन के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार तायलिया तथा मुख्य संचालक पूर्व आई ए एस राजेंद्र भट्ट ने बताया…
