Year: 2025

एनसीईआरटी की कक्षा 8 की इतिहास पुस्तक में दर्शाए मानचित्र पर विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने जताई आपत्ति 

एनसीईआरटी की कक्षा 8 की इतिहास पुस्तक में दर्शाए मानचित्र पर विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने जताई आपत्ति 

नाथद्वारा 5 अगस्त। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 8 की इतिहास पुस्तक (भाग - 1, इकाई 3, पृष्ठ संख्या 71) में दर्शाए गए एक मानचित्र पर गहरी आपत्ति जताई है, जिसमें मेवाड़ को मराठा साम्राज्य के अधीन दर्शाया गया है। इस विषय पर श्री मेवाड़ ने कहा कि "ऐसा प्रतीत होता है कि एनसीईआरटी में इतिहास लेखन का उद्देश्य छात्रों को सटीक जानकारी देने के बजाय, भारत के स्वाभिमानी क्षेत्रों के गौरवशाली इतिहास को विकृत करना बन गया है। पहले मेवाड़ को अंग्रेजों के अधीन बताया गया, और अब उसी पृष्ठ पर मराठा साम्राज्य के…
Read More
देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने खेरवाड़ा विधानसभा के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के पुलिस कस्टडी में सर्राफा व्यवसायी की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग करी

देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने खेरवाड़ा विधानसभा के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के पुलिस कस्टडी में सर्राफा व्यवसायी की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग करी

उदयपुर। 05 अगस्त। खेरवाड़ा विधानसभा के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के पुलिस कस्टडी में सर्राफा व्यवसायी की मौत पर खेरवाड़ा विधायक डॉ दया राम परमार, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी एवं ऋषभदेव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप लाल मीणा ने वक्तव्य जारी कर पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करी है। इन नेताओं ने साथ ही निष्पक्ष जांच होने तक पूरे थाने को निलंबित करने की भी मांग करी है। नेताओं ने यह भी कहा कि मृतक के पुत्र के बयानों के अनुसार उनके पिता श्री सुरेशमल को पिछले दिन गोवर्धन थाना पुलिस पूछताछ…
Read More
पंचायतीराज उपचुनाव की अधिसूचना जारी

पंचायतीराज उपचुनाव की अधिसूचना जारी

उदयपुर में 3 पंचायत समिति सदस्य व खेरवाड़ा उपप्रधान का होगा निर्वाचन नामांकन 11 अगस्त तक उदयपुर, 30 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि 11 अगस्त अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2025 से 31 मई 2025 के मध्य पंचायतीराज संस्थानों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में…
Read More
मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन’ के तहत आंगनबाड़ी बहनों का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन’ के तहत आंगनबाड़ी बहनों का हुआ सम्मान

रक्षाबंधन के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में डीबीटी के माध्यम से जिले की 4 हजार 736 बहनों को दी गई सम्मान राशि, उपहार स्वरूप मिठाई और छाते वितरित उदयपुर, 5 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन दृ बहनों की सुरक्षा-सम्मान पर्व” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों के सम्मान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की 2 हजार 368 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 2 हजार 368 सहायिकाओं समेत कुल 4 हजार…
Read More
कृषि बढ़ती है, तभी देश आगे बढ़ता है – राज्यपाल श्री बागड़े

कृषि बढ़ती है, तभी देश आगे बढ़ता है – राज्यपाल श्री बागड़े

जनसंख्या वृद्धि के साथ अन्नदाताओं ने बनाया खाद्यान्न में आत्मनिर्भर राजस्थान कृषि महाविद्यालय में कृषक संवाद कार्यक्रम   उदयपुर, 5 अगस्त। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि कृषि बढ़ती है, तभी देश आगे बढ़ता है। खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता से विदेशी मुद्रा बचती है और कृषि आधारित उद्योग धंधे भी तेजी से पनते हैं। इसलिए कृषि क्षेत्र के विकास में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजते हुए तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री बागड़े मंगलवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित प्रगतिशील किसान संवाद कार्यक्रम को बतौर…
Read More
भैंस चोरी मामले में पांच गिरफ्तार

भैंस चोरी मामले में पांच गिरफ्तार

उदयपुर, 5 अगस्त : फतहनगर थाना क्षेत्र के कुचोली गांव से भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी गणेशलाल ने 24 जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि उसकी दो भैंसें किसी ने चोरी कर ली हैं। जांच में सामने आया कि 29 जून की रात अज्ञात चोर कुचोली के कुम्हारों के कुएं के पास बने बाड़े से भैंसें खोलकर ले गए थे। थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को मावली उपकारागृह से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश,…
Read More
थाने में मौत, समाज में रोष: पंचाल समाज की न्याय और सहायता की मांग

थाने में मौत, समाज में रोष: पंचाल समाज की न्याय और सहायता की मांग

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुलिस हिरासत के दौरान एक जेवरात व्यवसायी की संदिग्ध मृत्यु के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। मृतक के परिजनों और समाजजनों ने सोमवार शाम से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर टॉर्चर कर जान लेने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाने के बाहर देर रात तक हंगामा होता रहा। मामले में उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने मंगलवार को चार पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया और मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,…
Read More
विज्ञान समिति और डॉ डी एस कोठारी संस्थान द्वारा मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान आयोजित

विज्ञान समिति और डॉ डी एस कोठारी संस्थान द्वारा मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान आयोजित

उदयपुर। विज्ञान समिति और डॉ डी एस कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरएसएमएमएल के पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर इंजी. एस. सी. के. वेद ने ‘PERT & CPM Techniques’ विषय पर विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की। इंजी. वेद ने इन तकनीकों को प्रोजेक्ट प्रबंधन का एक प्रभावी उपकरण बताया और समझाया कि इनके उपयोग से परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सकती हैं। उन्होंने उदाहरणों सहित तकनीकी पहलुओं की विस्तार से चर्चा की। समीक्षा प्रस्तुत करते हुए मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन की इन दो तकनीक…
Read More
उदयपुर की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज़ में मनाया ‘सावन उत्सव’, पैराहन प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन : तारीका

उदयपुर की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज़ में मनाया ‘सावन उत्सव’, पैराहन प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन : तारीका

उदयपुर। शी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारीका भानु प्रताप ने बताया तीन दिवसीय ‘पैराहन प्रदर्शनी’ का समापन रविवार को ‘उदयपुर सावन उत्सव’ के रंग-बिरंगे आयोजन के साथ हुआ। इस आयोजन में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया और राजस्थानी वेशभूषा में सज-धजकर हिस्सा लिया और सावन का उल्लासपूर्ण स्वागत किया। इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण महिलाओं की सहभागिता रही, जहां उन्होंने सांस्कृतिक फैशन शो, झूले, लोकगीत, और खेल-प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वातावरण को संगीतमय और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में ‘उदयपुर सावन क्वीन’ का चयन किया गया, साथ ही महिलाओं को 9 विशेष टाइटल्स से नवाजा गया। इस उत्सव…
Read More
13 दिवसीय धर्म जाप साधना शिविर प्रारम्भ

13 दिवसीय धर्म जाप साधना शिविर प्रारम्भ

आत्म दर्शन से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और प्रदर्शन से इंसान -जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में विराजमान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने आज के धर्म सभा में कहा कि आत्म दर्शन से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और प्रदर्शन से इंसान। उन्होंने कहा कि यह आप पर निर्भर करता है,आप किसे प्रसन्न करना चाहते हैं।  ऊपर ऊपर से तो हम सब कह रहे हैं कि ईश्वर, परमात्मा, अरिहंत देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, लेकिन यह बतलाइए, आपने अच्छे कपड़े किसके लिए पहने, नई गाड़ी किसके लिए खरीदी, बंगले का फर्नीचर एवं आकर्षक पेंट किसके लिए…
Read More
error: Content is protected !!