सलिला संस्था का सोलहवाँ “राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन” रविवार 24 अगस्त को आयोजित होगा
उदयपुर 21 अगस्त। सलिला संस्था द्वारा 24 अगस्त रविवार को सोलहवाँ राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित शिक्षा प्रसार निदेशालय के सभागार में आयोजित होगा। सम्मेलन का केंद्रीय विषय “बालगीत और बालमन का अंतर्संबंध : चिंतन एवं विश्लेषण” रहेगा, जिस पर उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि हिंदुस्तान अखबार की एक्जीक्यूटिव एडिटर रही जयंती रंगनाथन, अपना बीज वक्तव्य देंगी। सम्मेलन का उद्घाटन महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, डाॅ. अजीत कुमार कर्नाटक के कर कमलों से होगा। सलिला संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सात साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय कृतित्व हेतु…
