दक्षिण राजस्थान में फसल विविधीकरण से उत्पादकता, लाभप्रदता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
उदयपुर,ः महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय द्वारा फसल विविधीकरण परियोजना के तहत आयोजित दो दिवसीय अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में 30 सहायक कृषि अधिकारियों व कृषि पर्यवेक्षको ने उत्साहपूर्वक भाग लिया l कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि अधिकारियों को क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को बदलने के लिए नवीन रणनीतियों से सशक्त बनाना है। ताकि फसल विविधीकरण में प्रमुख चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जा सके, जो शुष्क दक्षिण राजस्थान में सतत कृषि और ग्रामीण रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना प्रभारी डॉ.…
