महिला महिला का सम्मान करे, सहयोग से आगे बढ़े – डॉ. रूमा देवी
उदयपुर जिला ‘रूमा देवी संग महिला सशक्तिकरण संवाद’ कार्यक्रम आयोजित उदयपुर, 13 सितम्बर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) और रूमा देवी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से शनिवार को उदयपुर जिले में ‘रूमा देवी संग महिला सशक्तिकरण संवाद’ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीविका की ब्रांड एम्बेसडर व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी डॉ. रूमा देवी ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की महिलाओं को संगठित कर उद्यमशीलता के प्रति प्रोत्साहित करना, उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करना और आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्हें नए अवसरों से जोड़ना था। डॉ. रूमा देवी ने संवाद के दौरान कहा कि…
