Year: 2025

भार्गवी भाटी का नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयन

भार्गवी भाटी का नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयन

उदयपुर, 28 अक्टूबर। राजस्थान राज्य स्टेट जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हाल में दौसा में सम्पन्न हुई सब जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उदयपुर की भार्गवी सिंह भाटी का नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। उदयपुर जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि दौसा में सम्पन्न प्रतियोगिता में भार्गवी सिंह भाटी ने ऑल राउंड तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अब भार्गवी आगामी 5 नवम्बर को प्रयागराज में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेने जाएगी। सचिव भरत सिंह भाटी ने बताया कि उदयपुर टीम के सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच रतन सिंह एवं…
Read More
शहर विधानसभा का आत्मनिर्भर विकसित भारत सम्मेलन तथा अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक सम्पन्न।

शहर विधानसभा का आत्मनिर्भर विकसित भारत सम्मेलन तथा अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक सम्पन्न।

उदयपुर, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, पटेल सर्कल पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक रखी गई। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चम्पावत ने बताया कि बैठक में शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अवगत कराया कि 29 अक्टूबर 2025 को हमारे वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष स्व. भानुकुमार शास्त्री तथा पूर्व उदयपुर लोकसभा सांसद एवं राजसमंद विधानसभा से पूर्व विधायक व राजस्थान सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. किरण माहेश्वरी की जन्म जयंती के अवसर पर प्रातः 9:30 बजे पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर…
Read More
राजसमंद : रामगंजमंडी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण सम्पन्न

राजसमंद : रामगंजमंडी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण सम्पन्न

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के साथ-साथ महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ (नाथद्वारा विधायक) और महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ (राजसमंद सांसद) ने की शिरकत रामगंजमंडी, 28 अक्टूबर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की गौरवशाली विरासत को नमन करते हुए मंगलवार को रामगंजमंडी के जया प्रताप बस स्टैंड परिसर में महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओम बिरला जी, माननीय अध्यक्ष, लोक सभा रहे। इस अवसर पर श्री मदन दिलावर जी, माननीय शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री, राजस्थान सरकार; महाराणा विश्वराज सिंह जी मेवाड़, माननीय विधायक, नाथद्वारा; महाराव इज्यराज…
Read More
 आईस्टार्ट, राजस्थान द्वारा संभाग स्तरीय आइडियाथोन-2025 का आयोजन

 आईस्टार्ट, राजस्थान द्वारा संभाग स्तरीय आइडियाथोन-2025 का आयोजन

आइडियाथॉन 2025 का सफल आयोजन उदयपुर, 28 अक्टूबर। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, आईस्टार्ट राजस्थान एवं राजस्थान नॉलेज कॉर्पारेशन लिमिटेड  के संयुक्त तत्वावधान में आईस्टार्ट आइडियाथॉन 2025 का संभागीय आयोजन उदयपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिलों से विद्यार्थियों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपेक्स सचिव, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन, कोफ़ाउंडर डॉ. महावीर चपलोत थे। विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त निदेशक, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग गिरिराज कुमार कथीरिया, अतिरिक्त निदेशक, डीओआईटी और सी श्वेता डामोर, अतिरिक्त निदेशक, खनन एवं भू-विज्ञान विभाग शीतल अग्रवाल, उप निदेशक, आई-स्टार्ट जीवन राम मीना, प्रमोटर…
Read More
स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

उदयपुर, 28 अक्टूबर। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत मंगलवार जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में “पदार्थ के दुरुपयोग की रोकथाम एवं प्रबंधन” विषय पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने “नशा को ना कहने” का संकल्प लिया। डाइट प्रधानाचार्य शीला काहाल्या ने बताया कि आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में जिले के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में यह कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। साप्ताहिक कैलेंडर के अनुसार इस सप्ताह पदार्थ दुरुपयोग की रोकथाम विषय पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम…
Read More
दीपावली के अवसर पर आयोजित स्वागत द्वार प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

दीपावली के अवसर पर आयोजित स्वागत द्वार प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

विजेताओं को नगद पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित उदयपुर, 28 अक्टूबर। जिला प्रशासन एवं नगर निमग की ओर से दीपावली के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर आयोजित स्वागत द्वार सजावट प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा घोषित कर दिया गया है। अति. जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में 10 एवं द्वितीय श्रेणी में 26 समेत कुल 36 टेन्ट व्यवसायियों ने भाग लिया था। प्रथम कैटेगरी में निर्णायक मंडल ने  देहली गेट चौराहे पर अप्सरा टेन्ट हाउस द्वारा लगाये गये स्वागत द्वार को प्रथम घोषित किया है। इसी प्रकार देहली…
Read More
ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें – राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे

ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें – राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय का 12वा दीक्षांत समारोह उदयपुर, 28 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, अपितु अर्जित ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग का शुभारंभ है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। श्री बागडे मंगलवार शाम को उदयपुर जिले के भटेवर में स्थित सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के 12वे दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री बागडे ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी पद पर रहें अथवा कोई भी काम करें तो लोक कल्याण की…
Read More
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने राज्यपाल से की अनौपचारिक भेट

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने राज्यपाल से की अनौपचारिक भेट

उदयपुर 28 अक्टुबर / राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाउ किसनराव बागडे के मंगलवार  को उदयपुर प्रवास के दौरान एयरपोर्ट पहुंचने पर भूपाल नोबल्स संस्थान विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने अनौपचारिक भेट की। प्रोफेसर सारंगदेवोत ने आगामी माह में भूपाल नोबल्स संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का न्यौता दिया। इस अवसर पर विद्या प्रचारिणी सभा के सदस्य डाॅ. युवराज सिंह राठौड, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत मौजुद थे।
Read More
विद्यापीठ – 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को पीएचडी उपाधि, गोल्ड मेडल का होगा वितरण

विद्यापीठ – 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को पीएचडी उपाधि, गोल्ड मेडल का होगा वितरण

उदयपुर 28 अक्टुबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से आगामी 13 नवम्बर को आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।  आयोजन की जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह में 5000 से अधिक विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में 05 नवम्बर, 2025 तक के पीएचडी धारको को उपाधियॉ तथा वर्ष 2024-25  में स्नातक तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक दिये जायेगे।  सम्बंधित विद्यार्थी को 07…
Read More
ओपन माइक ‘’जज़्बात 2.0 ’’में गूंजे दिलो के जज़्बात, युवाओं ने पेश की शानदार प्रस्तुतियाँ : मुकेश माधवानी

ओपन माइक ‘’जज़्बात 2.0 ’’में गूंजे दिलो के जज़्बात, युवाओं ने पेश की शानदार प्रस्तुतियाँ : मुकेश माधवानी

उदयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की शहर के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘ओपन माइक जज़्बात’ का सीज़न 2.0 अशोका पैलेस स्थित मधुश्री सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन बीसीआई युवा, द सोलफुल टेल्स तथा उदयपुर गज़ेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के अनेक युवा कवियों, गायकों और कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान अंदाज़ में संयुक्ता मालवीय और प्रिंस पंचाल ने किया। मंच पर उपस्थित दर्शकों ने हर प्रस्तुति पर तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विशेष…
Read More
error: Content is protected !!