Month: November 2025

उदयपुर की पलक गुर्जर व टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

उदयपुर की पलक गुर्जर व टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राष्ट्रीय पायथन गेम्स में राजस्थान की चमक उदयपुर। बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय पायथन गेम्स प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 7 से 9 नवंबर तक चली, जिसमें देशभर से चुनिंदा राज्य स्तरीय टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, कौशल और रणनीति का शानदार समन्वय दिखाया। राजस्थान टीम की इस कामयाबी में उदयपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पलक गुर्जर का योगदान बेहद सराहनीय रहा। पलक ने अपनी तेज रणनीतिक समझ और शांत नेतृत्व क्षमता से टीम को आगे बढ़ाया और निर्णायक मुकाबलों में…
Read More
दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा

दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा

उदयपुर, 10 नवम्बर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन समाज भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हरेक का मनमोह लिया। महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि रावजी का हाटा स्थित संस्थान के नवनिर्माणाधीन भवन में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वीरमदेव सिंह कृष्णावत, यदुवीर सिंह कृष्णावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमराज सिंह भाटी, देवी सिंह चौहान, विजय सिंह कच्छावा, करण सिंह सांखला मौजूद रहे। समारोह का आरम्भ…
Read More
डामोर अध्यक्ष व निनामा मंत्री बने

डामोर अध्यक्ष व निनामा मंत्री बने

उदयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उप शाखा घाटोल के वार्षिक चुनाव 9/11/2025  रविवार को दोपहर 1.00बजे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरो में पर्यविक्षक श्रीमान अनिल जी व्यास, चुनाव अधिकारी महीपाल भूता व सहायक चुनाव अधिकारी डायालाल यादव के निर्देशन में संपन्न हुए। जिसमे उप शाखा अध्यक्ष बदन लाल डामोर, मंत्री अमृत लाल निनामा, संगठन मंत्री जीवतराम  कटारा ,कार्यकारी अध्यक्ष नानूराम डामोर ,कोषाअध्यक्ष श्रीपाल जैन,  सभा अध्यक्ष प्रेमपाल निनामा व लक्ष्मणलाल निनामा, उपसभा अध्यक्ष महिला प्रमिला निनामा ,महिलामंत्री मनीषा आमेटा  महिला उपाअध्यक्ष हर्षा वैष्णव व जिला महासमिति के 30 सदस्य व प्रांतीय महासमिति के 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए ।  …
Read More
श्रमणशिल्पी प्रेमसूरीश्वर की 125वीं दीक्षा तिथि मनाई  

श्रमणशिल्पी प्रेमसूरीश्वर की 125वीं दीक्षा तिथि मनाई  

उदयपुर,  10 नवम्बर। जैनाचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वरजी की निश्रा में महावीर विद्यालय चित्रकूट नगर में उपधान तप  हर्षोल्लास से चल रहा है। सोमवार को श्रमण शिल्पी, पिण्डवाडा के नंदन  आचार्य देव विजय प्रेमसूरीश्वरजी की 125 वीं दीक्षा तिथि निमित्त गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में उनके नि:स्पृहता आदि गुणों का वर्णन करते हुए जैनाचार्य  ने कहा कि - राजस्थान के सिरोही जिले के पिण्डवाडा नगर के नंदन प्रेमचंद ‌भाई आज से 125 वर्ष पूर्व जैनी दीक्षा का स्वीकार करके मुनि प्रेम विजयजी बने थे। उस काल में दीक्षा स्वीकार करना अत्यंत कठिन था।मोहाधीन परिवारजन किसी को भी त्याग के…
Read More
बलिचा के बड़ी कोटलिया में यूडीए की कार्रवाई अन्यायपूर्ण, गरीबों को अंधेरे में रखकर कॉलोनी बसाने में लिप्त भाजपा नेताओं और यूडीए कर्मचारियों पर कार्रवाई हो – फतह सिंह राठौड़

बलिचा के बड़ी कोटलिया में यूडीए की कार्रवाई अन्यायपूर्ण, गरीबों को अंधेरे में रखकर कॉलोनी बसाने में लिप्त भाजपा नेताओं और यूडीए कर्मचारियों पर कार्रवाई हो – फतह सिंह राठौड़

यूडीए इतने वर्षों तक किस नींद में सो रहा था? बेघर हुए गरीब परिवारों के लिए आशियाने की व्यवस्था करे 'पर्ची सरकार' - कचरू लाल चौधरी बलिचा (सवीना खेड़ा, नेला) स्थित बड़ी कोटलिया में यूडीए की मनमानी के खिलाफ उदयपुर शहर एवं देहात कांग्रेस ने यूडीए के बाहर प्रदर्शन कर पीड़ितों को आशियाना एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन दिया। उदयपुर। 10 नवंबर। बलिचा (सवीना खेड़ा, नेला) स्थित बड़ी कोटलिया में विगत दिनों यूडीए द्वारा मनमाने तरीके से हुई कार्रवाई के खिलाफ उदयपुर शहर एवं देहात कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यूडीए के बाहर प्रदर्शन कर बेघर…
Read More
प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई – वॉश नष्ट

प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई – वॉश नष्ट

उदयपुर, 10 नवम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसके तहत अलवर में नाकाबंदी के…
Read More
आबकारी विभाग में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ करने का लिया संकल्प

आबकारी विभाग में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ करने का लिया संकल्प

उदयपुर, 10 नवम्बर। राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को आबकारी विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ करने का संकल्प लिया गया। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम’’ देश की आत्मा है। स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम के महत्व से हम सभी परिचित है, वर्तमान परिदृश्य में सभी को राष्ट्रीयता का भाव रखते हुए स्वदेशी को प्रोत्साहन देते हुए सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। आबकारी भवन के सभागार में अतिरिक्त…
Read More
पाटिया थाना द्वारा छात्रों को दी गई विभिन्न कानूनी जानकारी 

पाटिया थाना द्वारा छात्रों को दी गई विभिन्न कानूनी जानकारी 

  (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोमटा वाडा में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद द्वारा पोक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, बाल श्रम अधिनियम एवं वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Read More
134 महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच : 13 गर्भवती महिलाओं को मिले निशुल्क सोनोग्राफी वाउचर

134 महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच : 13 गर्भवती महिलाओं को मिले निशुल्क सोनोग्राफी वाउचर

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरुण मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई मां वाउचर योजना के तहत ब्लॉक में चिकित्सा संस्थानों पर जांच कर 13 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए ऑन लाइन वाउचर दिये गये। मीणा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास को जांचने के लिए और कोई विकृति नहीं है इसको देखने के लिए सोनोग्राफी करना होता है।         ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत समस्त गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण…
Read More
डाइट द्वारा साइबर सेफ्टी जागरूकता पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन

डाइट द्वारा साइबर सेफ्टी जागरूकता पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन

उदयपुर, 10 नवम्बर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान डाइट, उदयपुर के एजुकेशनल टेक्नोलॉजी प्रभाग द्वारा आज "साइबर सेफ्टी जागरूकता" विषय पर एक व्यापक ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षण समुदाय और उनके माध्यम से छात्रों और अभिभावकों को दैनिक जीवन में इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में शिक्षित करना था। प्रभारी अधिकारी हरिदत्त शर्मा के अनुसार डाइट प्राचार्य शीला काहाल्या ने अपने उद्घाटन  सत्र में प्रौद्योगिकी के वर्तमान परिदृश्य में साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे हम डिजिटल युग में आगे बढ़ रहे हैं, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार…
Read More
error: Content is protected !!