अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सहकार मेला 14 नवंबर से
गांधी ग्राउंड में होगा संभाग स्तरीय आयोजन, 40 से अधिक स्टॉल्स लगेंगी, सहकारिता मंत्री करेंगे शुभारंभ उदयपुर, 11 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय सहकार मेला आगामी 14 नवंबर से शहर के गांधी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को प्रतापनगर स्थित सहकार भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में सहकारी समितियों की अतिरिक्त रजिस्ट्रार गुंजन चौबे ने मेले की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में उदयपुर संभाग के सात जिलों की विभिन्न सहकारी समितियों सहित कुल 40 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएंगी। सहकारी…
