Month: November 2025

पुष्पा लौहार को पीएचडी

पुष्पा लौहार को पीएचडी

उदयपुर जनार्दन राय नागर राजस्थान  विद्यापीठ (डीम्ड टू बी) विश्वविद्यालय उदयपुर ने अपने 21वें दीक्षांत समारोह में शोधार्थी पुष्पा लौहार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। पुष्पा ने हिन्दूओ मे विवाह विच्छेद की उभरती प्रवृत्तियो मे पारिवारिक न्यायालयो की भुमिका ( राजस्थान  के विशेष संदर्भ मे एक विश्लेषणात्मक अध्ययन) विषय पर शोध किया। यह शोध उन्होने सहायक आचार्य डॉ. मीता चैधरी  के निर्देशन में किया।
Read More
उदयपुर भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छा शहर

उदयपुर भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छा शहर

-अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म कॉन्डे नास्ट ट्रेवलर की वर्ष 2026 की अच्छी जगहों की सूची में उदयपुर को मिली जगह उदयपुर में है लग्ज़री होटलों से लेकर खूबसूरत झीलें तक, जो देते हैं कुछ सबसे अनोखे अनुभव -राजेश वर्मा उदयपुर, 13 नवम्बर: देश दुनिया में पर्यटन क्षेत्र में काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर की वर्ष 2026 में घूमने की सबसे अच्छी जगहों की सूची में उदयपुर शहर अपनी जगह बना चुका है। शाही यादों से सराबोर, यह शहर वैश्विक यात्रियों के लिए एक कालातीत आकर्षण के रूप में पहचाना जाने वाला एकमात्र भारतीय शहर है। वर्ष 1559 में महाराणा उदय सिंह द्वितीय द्वारा स्थापित उदयपुर शहर, जो कभी मेवाड़ साम्राज्य की राजधानी था, पर्यटकों…
Read More
चित्रकार बीजी शर्मा की स्मृति में आज होगी पेटिंग वर्कशॉप

चित्रकार बीजी शर्मा की स्मृति में आज होगी पेटिंग वर्कशॉप

उदयपुर. भारतीय लघुचित्र परंपरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रख्यात चित्रकार बीजी शर्मा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। बीजी शर्मा आर्ट गैलरी और थियोसाफिकल सोसाइटी उदयपुर के साझे में श्रद्धांजलि सभा एवं पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर थियोसाफिकल सोसाइटी के छात्र-छात्राएं शर्मा की लघुचित्र शैली और रचनात्मक दृष्टि से रूबरू होंगे। कार्यक्रम में उनकी प्रसिद्ध रचनाओं का प्रदर्शन, कला पर संवाद और लाइव पेंटिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा। ​चित्रकार शर्मा ने किशनगढ़, कांगड़ा, मेवाड़ और मुगल शैलियों को अपनी कल्पना और साधना से मिलाकर बीजी शर्मा शैली का सृजन किया।
Read More
घूमर महोत्सव 2025 की प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ – महिलाओं की उत्साही भागीदारी

घूमर महोत्सव 2025 की प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ – महिलाओं की उत्साही भागीदारी

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम दिनांक 16 नवंबर उदयपुर, 13 नवंबर। उदयपुर में 19 नवम्बर को आयोजित होने वाले घूमर महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। राजस्थान की लोक-संस्कृति और नारी-सशक्तिकरण के प्रतीक घूमर उत्सव की तैयारियों के तहत पर्यटन विभाग द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में गुरूवार से अभ्यास सत्रों की शुरुआत की गई। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस सत्र में शहर की महिलाओं और छात्राओं ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 150 महिलाओं एवं छात्राओं ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान प्रतिभागी महिलाएँ घूमर…
Read More
डाक विभाग की जीवन बीमा योजनाओं का आमजन लेवें अधिक से अधिक लाभ

डाक विभाग की जीवन बीमा योजनाओं का आमजन लेवें अधिक से अधिक लाभ

उदयपुर, 13 नवंबर। उदयपुर डाक मंडल द्वारा नवम्बर माह में डाक जीवन बीमा (पोस्टल लाइफ इंशयोरेंस) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( रूरल पोस्टल लाइफ इंशयोरेंस ) योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) चलाया जा रहा है। प्रवर अधीक्षक डाकघर अक्षय भानुदास गाडेकर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न डाकघरों में बीमा मेलों ( इंशयोरेंस मेल) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नई बीमा पॉलिसी जारी करना, प्रिमियम जमा करने की सुविधा, पॉलिसी से संबंधित जानकारी व सहायता उपलब्ध कराना, बीमा योजनाओं के लाभों का प्रचार-प्रसार जैसी सुविधाएं नागरिकों को प्रदान की जाएँगी।…
Read More
बड़गांव कॉलेज में मनाई बिरसा मुण्डा जयंती

बड़गांव कॉलेज में मनाई बिरसा मुण्डा जयंती

उदयपुर, 13 नवंबर। राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में जनजाति गौरव वर्ष के अन्तर्गत धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती बड़े ही हर्षाल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत रहे। जिन्होने भगवान बिरसा मुण्डा के प्रारम्भिक जीवन से लेकर अन्त तक निडरता और एकजुटता से किये गये जनजातीय समाज के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। और वर्तमान समय में हिन्दु संस्कृति के प्रति एकजुटता का संदेश एवं भगवान बिरसा मुण्डा की दस शिक्षाओं को अपनाने का आहृन किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा प्रो. सतीश आचार्य ने छात्र-छात्राओं…
Read More
शहर के वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के दो पुरस्कार

शहर के वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के दो पुरस्कार

उदयपुर, 13 नवंबर। शहर के वरिष्ठ कवि, आलोचक एवं अनुवादक प्रोफेसर कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी ने दो पुरस्कारों से नवाजा है। गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के रजिस्ट्रार डॉ जयंत सिंह जादव मैं विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बाल साहित्य विभाग एवं अनुवाद के क्षेत्र में मालिक की दो पुस्तकों को पुरस्कृत करने की जानकारी दी। गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी भाषा साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2022 के लिए अनुवाद के क्षेत्र में प्रोफेसर माली की पुस्तक घर और आकाश को पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी प्रकार इसी वर्ष के लिए…
Read More
आई.टी. कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 को

आई.टी. कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 को

उदयपुर, 13 नवम्बर। निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 प्रारम्भ किया जा चुका है। उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त राजकीय/ निजी कार्यालयों, संस्थाओं, उपक्रमों में नियुक्त कार्मिकों एवं उनके परिवारजन एवं अध्ययनरत छात्र छात्राओं का अधिकाधिक परिगणना प्रपत्रों का ऑनलाईन फीडिंग किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में कार्यालयों/संस्थाओं में नियुक्त आई.टी. कार्मिकों के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, नगर निगम, उदयपुर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 72वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम  14 से उदयपुर, 13 नवम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्श 2025 के तहत…
Read More
उच्च-स्तरीय खरीदार- विक्रेता बैठक के साथ राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

उच्च-स्तरीय खरीदार- विक्रेता बैठक के साथ राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

अग्रणी कंपनियों ने राजीविका एसएचजी उद्यमों के साथ हस्ताक्षर किए समझौता ज्ञापन उदयपुर, 13 नवंबर। राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद), ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक एंटरप्रेन्योरशिप पर  तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेन्स का समापन गुरूवार को हुआ। कार्यशाला के समापन सत्र के रूप में आयोजित बॉयर-सेलर मीट ने एसएचजी उद्यमों, उत्पादक समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और देशभर के प्रमुख संस्थागत खरीदारों के बीच प्रत्यक्ष बाजार संवाद के लिए एक अभूतपूर्व मंच तैयार किया। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) और ग्रामीण विकास मंत्रालय…
Read More
झीलों की नगरी में आज गूंजेगी जनजातीय गौरव की गाथा

झीलों की नगरी में आज गूंजेगी जनजातीय गौरव की गाथा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज उदयपुर, 13 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 1 से 15 नवम्बर तक उदयपुर में जनजातीय गौरव सप्ताह के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 नवम्बर, शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, सामाजिक न्याय, संस्कृति एवं युवा विभाग सहित विभिन्न संस्थान भाग लेंगे। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के समुचित संचालन और समन्वय के लिए टी.ए.डी. उपायुक्त निरमा बिश्नोई को नोडल अधिकारी को नियुक्त किया…
Read More
error: Content is protected !!