अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया आचार्य तुलसी का 112 वां जन्मोत्सव
उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा अणुव्रत विश्व भारती समिति के तत्वाधान में अणुव्रत आंदोलन के प्रवर्तक गुरुदेवश्री तुलसी का 112 जन्मोत्सव आज भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार तेरापंथ भवन में साध्वीश्री त्रिशला कुमारी आदि ठाणा पांच के सानिध्य में अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गया। संयम,सत्य और सदाचार के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री जी ने बताया एक कदम आत्म शुद्धि और समाज शुद्धि की ओर बढ़ाएं । थली परिषद के पंकज भंडारी ने अपनी गीतिका में बताया तुलसी तेरा उपकार ना कोई भूल पायेगा, दिल का हर सुरु सरगम गीत…
