दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेन्स ऑफ़ डेंटल ऑन्कोलॉजी एंड रिसर्च सेमिनार सम्पन्न
शोध पत्रों में डेन्टल विद्यार्थियों ने जाना गंभीर दंत बीमारियों व उनके समाधान उदयपुर। एशियन हेड एंड नेक कैंसर फाउंडेशन व पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी में आज शोध पत्रों के वाचन व विविध प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही डेंटल ऑन्कोलॉजी एंड रिसर्च 2025 पर द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्ॅफ्रेन्स सम्पन्न हुई। आयोजन चेयरमैन डॉ. शक्ति सिंह देवड़ा ने बताया कि आज अंतिम दिन 15 शोध-पत्र प्रस्तुतियाँ, 27 पोस्टर प्रदर्शन तथा 15 वाद-विवाद (एलोक्यूशन) प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोध पत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी…
