Month: September 2025

’’नशा मुक्ति की ई-शपथ’’

’’नशा मुक्ति की ई-शपथ’’

उदयपुर। स्थानीय महावीर अंबेश गुरु महाविद्यालय फतहनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्ति ई-शपथ महा अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को ई-शपथ दिलाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाना चाहिए एवं अपने आस पड़ोस और मित्रों को भी नशे रूपी जहर से युवा पीढ़ी को सतर्क रहने का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शारदा जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयंसेवक नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देवे। राजनीति विज्ञान व्याख्याता…
Read More
भूटान में हिन्दी  दिवस पर मिला डॉ. विमला भंडारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड वर्ष 2025

भूटान में हिन्दी  दिवस पर मिला डॉ. विमला भंडारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड वर्ष 2025

उदयपुर 16 सितम्बर। भूटान  की राजधानी थिम्फू में हिन्दी दिवस पर "भूटान भारत साहित्य महोत्सव" में क्रान्ति धरा अकादमी की ओर से सलूम्बर की प्रख्यात साहित्यकार एवं सलिला संस्था की संस्थापिका डॉ. विमला भंडारी को साहित्य के समग्र योगदान पर 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड वर्ष 2025 प्रदान किया गया। डॉ. विमला भंडारी को सम्मान स्वरूप में अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, सम्मान शलाका भेंट की गई। समारोह के उद्घाटन सत्र की विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. विमला भंडारी ने हिंदी भाषा को के प्रचार प्रसार में बाल साहित्य की भूमिका, महत्व और उसके योगदान को रेखांकित किया। सालिला संस्थान के मीडिया प्रभारी…
Read More
ग्रामीण सेवा शिविरों का कार्यक्रम जारी

ग्रामीण सेवा शिविरों का कार्यक्रम जारी

बड़गांव में एक माह में, कोटड़ा में ढाई माह से अधिक समय तक चलेगा अभियान उदयपुर, 16 सितम्बर। ग्रामीण सेवा अभियान के तहत बुधवार से जिले भर में ग्रामीण सेवा शिविरों का शुभारंभ होगा। अभियान के तहत पहले सप्ताह में चार दिन तथा इसके बाद प्रति सप्ताह गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार को ब्लॉक वार दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे। उदयपुर जिले में अभियान को लेकर शिविर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभियान के दौरान बड़गांव तहसील में 10 अक्टूबर तक सभी ग्राम पंचायतों में शिविर संपन्न हो जाएंगे। वहीं कोटड़ा ब्लॉक में अभियान 5 दिसम्बर तक जारी रहेगा।…
Read More
एमबी हॉस्पिटल में टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापना और उबेश्वर महादेव एनीकट सौंदर्यीकरण रही बड़ी उपलब्धियाँ

एमबी हॉस्पिटल में टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापना और उबेश्वर महादेव एनीकट सौंदर्यीकरण रही बड़ी उपलब्धियाँ

डीएमएफ कोष स्थापना का एक दशक जिला परिषद सभागार में हुआ संगोष्ठी का आयोजन उदयपुर, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण कोष (पीएम केकेकेवाय) और जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) को स्थापित हुए मंगलवार को एक दशक पूर्ण हुआ। खनन प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक एवं आधारभूत विकास को गति देने के उद्देश्य से स्थापित यह कोष बीते एक दशक में जन-जीवन में बदलाव का पर्याय बन चुका है। जिले में अब तक हुए कार्यों पर नजर डालें तो स्वास्थ्य और पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां सामने आई हैं। उदयपुर जिले में डीएमएफटी मद से पूर्ण हुए विभिन्न विकास के…
Read More
जीएसटी सुधार विकसित भारत 2047 की एक महत्वपूर्ण कड़ी है-सांसद डॉ.मन्नालाल रावत

जीएसटी सुधार विकसित भारत 2047 की एक महत्वपूर्ण कड़ी है-सांसद डॉ.मन्नालाल रावत

उदयपुर : दिनांक 16 सितंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर जीएसटी सुधार पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। आयोजित प्रेस वार्ता को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ.मन्नालाल रावत,उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा व भारतीय जनता पार्टी शहर जिला महामंत्री एवं जीएसटी रिफॉर्म्स जिला संयोजक पारस सिंघवी ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री ने दीपावली से पूर्व…
Read More
शरद पूर्णिमा महोत्सव-2025 के तहत फतहसागर पर होगा सुंदरकाण्ड पाठ, नौका में संकीर्तन एवं सागर महाआरती

शरद पूर्णिमा महोत्सव-2025 के तहत फतहसागर पर होगा सुंदरकाण्ड पाठ, नौका में संकीर्तन एवं सागर महाआरती

उदयपुर। जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट मेवाड़ की ओर से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा का पावन पर्व आगामी 6 अक्टूबर को भव्य हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। इसी के तहत मोती मगरी गेट के सामनें फतहसागर पर सुंदरकाण्ड पाठ, नौका में संकीर्तन एवं सागर महाआरती का संाय 4 बजे आयोजन होगा। समिति संस्थापक पं. सत्यनारायण चैबीसा ने बताया कि उक्त पर्व वर्ष 2006 में आस्था, भक्ति एवं परंपरा के साथ शुभारंभ हुआ था जब उदयपुर की समस्त झीलें सूख चुकी थी, तब हमारी समिति द्वारा ईश्वर से वर्षा की कामना हेतु पांच दिवसीय…
Read More
शहर के युवा उद्यमी अर्पित सिंघवी जयपुर में सम्मानित

शहर के युवा उद्यमी अर्पित सिंघवी जयपुर में सम्मानित

उदयपुर। उदयपुर के युवा उद्यमी अर्पित सिंघवी को जयपुर के होटल मैरियट में आयोजित एक समारोह में राज्य के  डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने सम्मानित किया। राजस्थान विजनरी समिट 2025 के कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विजनरी लीडर्स को सम्मानित किया गया। जिसमें उदयपुर से एक मात्र युवा उद्यमी अर्पित सिंघवी को विजनरी लीडर्स से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान पशु पोषण में सर्वोच्च बिक्री के लिए दिया गया।
Read More
विश्व दृष्टि दिवस पर अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

विश्व दृष्टि दिवस पर अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

उदयपुर। विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट, उदयपुर द्वारा शहर के ऑटो चालकों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर  रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती,बीड़ा एवं होटल वेंकटेश के पास में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष फिरदौश अहमद एवं एकता ऑटो यूनियन की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट की विशेषज्ञ टीम ने ऑटो चालकों की नेत्र जांच की एवं उन्हें नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर संस्थान के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल.एस. झाला, मैनेजिंग ट्रस्टी…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर ने स्कूली बच्चों को दी स्टेशनरी

रोटरी क्लब उदयपुर ने स्कूली बच्चों को दी स्टेशनरी

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने आज निकटवर्ती गांव कैलाशपुरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामुदायिक सेवा के तहत आवश्यक वस्तुएँ एवं स्टेशनरी प्रदान की। क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य इन नन्हे विद्यार्थियों को  सुविधाएँ प्रदान करके उन्हें व विद्यालय को सक्षम बनाना है। बच्चों को स्कूल के दौरान उन्हें पौष्टिक भोजन मिले इसके लिये उन्हें लंच बॉक्स, उनकी गणितीय और ज्यामितीय पढ़ाई आसान करने के लिये ज्यामिति बॉक्स, उनके पैरों को आराम और सुरक्षा देने के लिये चप्पलें प्रदान की। पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंधवी ने बताया कि यह पहल…
Read More
बीसीआई चैप्टर-3 की पहली आधिकारिक मीटिंग आजःअंशुल मोगरा

बीसीआई चैप्टर-3 की पहली आधिकारिक मीटिंग आजःअंशुल मोगरा

भारत के व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने का मिलेगा सुनहरा मौकाःमुकेश माधवानी उदयपुर। उदयपुर शहर के व्यापारिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा का संचार होने जा रहा है। भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) चैप्टर-3 की पहली आधिकारिक बैठक 17 सितंबर को उदयपुर मैरियट होटल में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा, जिसमें भारत के उद्यमी एक-दूसरे से जुड़ेंगे और अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। उद्यमियों का एक सशक्त मंच है बीसीआई-बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश मधवानी ने बताया कि हमारा…
Read More
error: Content is protected !!