Month: September 2025

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की घोषणा आज

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की घोषणा आज

दीपक वोहरा को मिलेगा 'विक्रम गौरव सम्मान' उदयपुर, 20 सितम्बर।अखिल भारतीय नवर समारोह समिति की ओर से भारत के पूर्व राजनयिक, दक्षिण अफ्रीका में 'मेक इन इंडिया' के राजदूत एवं प्रख्यात प्रवक्ता श्री दीपक वोहरा को 'विक्रम गौरव सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह रविवार, प्रातः 10 बजे, शोभापुरा, सोफीट रोड, उदयपुर पर आयोजित किया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वोहरा के राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत व्यक्तित्व, राष्ट्रवादी चिंतन, भारत की प्रतिष्ठा को विश्व मंच पर सशक्त बनाने तथा उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान उन्हें सर्वसम्मति…
Read More
राजसमंद: धरोहर के ‘थर्ड स्पेस’ की टीमों ने QCFI राज्यस्तरीय प्रस्तुति में जीता गोल्ड अवार्ड

राजसमंद: धरोहर के ‘थर्ड स्पेस’ की टीमों ने QCFI राज्यस्तरीय प्रस्तुति में जीता गोल्ड अवार्ड

राजसमंद। धरोहर के थर्ड स्पेस के अंतर्गत कार्यरत क्वालिटी सर्कल टीमों ने QCFI (क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया) राजसमंद चैप्टर की राज्यस्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड हासिल किया। टीम समाधान, जिसका नेतृत्व देवेंद्र सिंह राठौड़ ने किया, ने अपनी समस्याओं के समाधान के नये तरीके और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दम पर यह उपलब्धि प्राप्त की। टीम के अन्य सदस्य – लोकेश वैष्णव, योगिता जैनकर, स्वाति मोखरिवाले, मुकेश राव और किशन माली – ने भी अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया। धरोहर के थर्ड स्पेस की टीम अन्विष्की ने भी समान प्रतियोगिता में गोल्ड अवार्ड जीता,…
Read More
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा

- न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट सहित कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नापला में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा -अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बांसवाड़ा, 20 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बांसवाड़ा के नापला पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभास्थल, हेलीपैड एवं पार्किंग स्थल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। श्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए जाने वाले डोम तथा मंच के…
Read More
धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ, वकीलों ने मांगी आंदोलन सफल की दुआ

धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ, वकीलों ने मांगी आंदोलन सफल की दुआ

उदयपुर, 20 सितम्बर : उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर चल रहे धरना स्थल पर वकीलों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर आंदोलन की सफलता की प्रार्थना की। आंदोलन को मेवाड़ व वागड़ के अलग-अलग अंचलों से आए वकीलों के साथ सामाजिक व राजनैतिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। धरने में पहुंचे नेताओं ने स्पष्ट कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना न्यायपालिका की पहुँच को जन-जन तक आसान बनाने के लिए आवश्यक है। प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण पाटीदार…
Read More
अणुव्रत व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित

अणुव्रत व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा महाप्रज्ञ विहार में साध्वीश्री त्रिशला कुमारी के सानिध्य में अणुव्रत व्याख्यान माला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साध्वीश्री ने कहा कि अणुव्रत नियमों को समझकर धरा का हर इंसान अणुव्रत को स्वीकार करें तथा नैतिक मूल्यों के द्वारा अपना देश ,परिवार, समाज  और राष्ट्र के उत्थान में अपने चरणों को गतिमान बनाएं। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत युवा समिट कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा, मंत्री लक्ष्मी कोठारी आदि उपस्थित थे। तुलसी निकेतन स्कूल में…
Read More
धरियावद पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 54 लाख रुपये का डोडाचुरा जब्त

धरियावद पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 54 लाख रुपये का डोडाचुरा जब्त

• मोटरसाइकिल कम्पनी का प्रचार करने वाले टैंपो से हो रही थी नशे की तस्करी प्रतापगढ़  20 सितंबर। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत धरियावद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक लोडिंग टैंपो से 360 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 54 लाख रुपये बताई जा रही है। यह डोडाचुरा बेहद चालाकी से मोटरसाइकिल कंपनी के प्रचार की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। एसपी आदित्य ने बताया कि शुक्रवार को धरियावद थानाधिकारी कमलचंद मीणा अपनी टीम के साथ…
Read More
चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 98.50 लाख रुपये का 197 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 98.50 लाख रुपये का 197 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

• विशाखापट्टनम से ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी नशे की खेप चित्तौड़गढ़ 20 सितंबर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में चित्तौड़गढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गंगरार थाना पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए 197 किलोग्राम गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 98.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि थानाधिकारी दुर्गा प्रसाद दाधीच को गोपनीय सूचना मिली थी कि उदयपुर की…
Read More
उदयपुर : नवरात्रि पर औषधि हवन से महकेगी वैष्णो देवी दरबार की वादियां

उदयपुर : नवरात्रि पर औषधि हवन से महकेगी वैष्णो देवी दरबार की वादियां

- दुर्लभ जड़ी-बूटियों के हवन अनुष्ठान से होगी रोगों से मुक्ति, सिंधी समाज की महिलाओं के लिए 10 लाख तक का बीमा उदयपुर। श्री मीरा किशन दरबार ट्रस्ट की ओर से संचालित वैष्णो देवी दरबार में इस बार नवरात्रि पर विशेष आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर सर्वमनोकामना सिद्धि हेतु औषधि हवन का आयोजन किया जाएगा। इस अनुष्ठान में उपयोग होने वाली दुर्लभ औषधियां और जड़ी-बूटियां न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगी, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेंगी। हवन में विशेष औषधियों का उपयोग : शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में आयोजित…
Read More
सीए संस्थान आईसीएआई उदयपुर शाखा में सेमिनार का सफल आयोजन

सीए संस्थान आईसीएआई उदयपुर शाखा में सेमिनार का सफल आयोजन

- जीएसटी में संशोधनों व जीएसटी दरों में हुए बदलावों पर किया संवाद - सेमिनार में 150 से अधिक सीए सदस्य एवं प्रोफेशनल्स सदस्यों ने भाग लिया उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की उदयपुर शाखा द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि सेमिनार में 150 से अधिक सीए सदस्य एवं प्रोफेशनल्स सदस्यों ने भाग लिया। यह सेमिनार ज्ञानवर्धक और इंटरैक्टिव रहा। पहले सत्र में जयपुर से आए सीए यश ढड्डा ने जीएसटी में हाल ही में हुए संशोधनों तथा जीएसटी दरों में हुए बदलावों…
Read More
मेवाड़ प्रेस क्लब का स्थापना दिवस और शपथ ग्रहण समारोह 21 सितम्बर को

मेवाड़ प्रेस क्लब का स्थापना दिवस और शपथ ग्रहण समारोह 21 सितम्बर को

मुख्य अतिथि होंगे कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खरा डी एवं हेमंत मीणा, उदयपुर संभाग के पत्रकार होंगे शामिल उदयपुर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को सशक्त बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से उदयपुर संभाग के पत्रकारों ने “मेवाड़ प्रेस क्लब” का गठन किया है। इस संगठन में उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों के सभी पत्रकारों को शामिल किया गया है। क्लब का स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 सितम्बर को आयोजित होगा। यह ऐतिहासिक आयोजन भुवाना सर्किल स्थित मार्बल एसोशिएशन भवन में होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के…
Read More
error: Content is protected !!