पुराने शहर मे ंयातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विधायक के साथ बैठक आयोजित
उदयपुर। शहर विधायक ताराचंद जैन की उपस्थिति में ओल्ड सिटी वेलफेयर कमिटी, धर्मोत्सव समिति, दीपोत्सव समिति, रथ समिति एवं पुराने शहर के समस्त व्यापारीगणों ने मिलकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य पुराने शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना, वन-वे सिस्टम को बढ़ावा देना और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना था। बैठक में ओल्ड सिटी वेलफेयर कमिटी के अक्षय सिंहराव, हेमंत शर्मा, प्रदीप सेन, कैलाश सोनी, ऋतुराज मिश्रा, संदीप सोनी, शंकर पालीवाल, उमा सूखवाल, कुंदन चोहान तथा धर्मोत्सव समिति से दिनेश मकवाना, दीपोत्सव समिति के कीर्तिप्रकाश व्यास, मनोज जोशी, नरेंद्र जोशी, भाजपा…
