Month: August 2025

कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी : विधायक ताराचंद जैन

कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी : विधायक ताराचंद जैन

कैट के ‘भारतीय सामान-हमारा स्वाभिमान’ पोस्टर का लोकार्पण किया - स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की बात कही उदयपुर, 13 अगस्त। कैट उदयपुर चैप्टर एवं कैट वीमेन विंग उदयपुर की ओर से बुधवार को उदियापोल स्थित होटल गोरबंध में "भारतीय सामान - हमारा स्वाभिमान" पोस्टर लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कैट उदयपुर चैप्टर के मुख्य संरक्षक एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज मनीष गलूंडिया तथा अध्यक्ष दिनेश चोरडिय़ा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन, विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति, यूसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष हंसराज चौधरी एवं यूडीए…
Read More
एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन की ओर से बेटियों के नाम देशभक्ति कार्यक्रम अखंड भारत का आयोजन आज

एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन की ओर से बेटियों के नाम देशभक्ति कार्यक्रम अखंड भारत का आयोजन आज

बेसहारा गौवंश के लिए गौशाला प्रारंभ करने की भी घोषणा करेंगे: बागडी उदयपुर, 13 अगस्त। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को देश के बेटियों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम अखंड भारत कुम्हारों का भट्टा स्थित रघु पैलेस में आयोजित किया जा रहा है। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठन के प्रकल्प नारी वैभव मुहिम के तहत किया जा रहा है जिसमें बेटियों और महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अखंड भारत कार्यक्रम की थीम पूर्ण…
Read More
वीर कालीबाई की शहादत का पाठ हटाना दुर्भाग्यपूर्ण, फिर से जोडा जाए: सांसद मन्नालाल रावत  

वीर कालीबाई की शहादत का पाठ हटाना दुर्भाग्यपूर्ण, फिर से जोडा जाए: सांसद मन्नालाल रावत  

सांसद डॉ रावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा उदयपुर। राजस्थान में कक्षा 5 के पाठ्यक्रम में वीर कालीबाई की शहादत का पाठ हटाये जाने को लेकर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है और इसे पुनः पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए संबंधित को निर्देश देने का आग्रह किया है। सांसद डॉ रावत ने पत्र में लिखा कि उनकी जानकारी में आया है कि राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर द्वारा स्कूली शिक्षा के नवीन पाठ्यक्रम में कक्षा 5वीं की अंग्रेजी भाषा की किताब से वीर कालीबाई की शिक्षा…
Read More
श्रद्धा-उल्लास से मनाई गई कजरी तीज

श्रद्धा-उल्लास से मनाई गई कजरी तीज

उदयपुर, 12 अगस्त। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि पर आने वाला कजरी तीज का पावन पर्व मंगलवार को शहर सहित ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और निमड़ी माता की पूजा-अर्चना की तथा अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और संतान सुख की कामना की। अविवाहित कन्याओं ने भी मनचाहे वर और शीघ्र विवाह के लिए व्रत कर विशेष प्रार्थना की। कजरी तीज, जिसे सातुड़ी तीज, कजली तीज और बड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है, अपनी विशिष्ट परंपराओं के कारण विशेष महत्व रखती…
Read More
सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर,12 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबोक में मंगलवार को सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विषय पर एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता मुनीमचंद मीना और अधिशासी अभियंता मनीष अरोड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सहायक अभियंता निशा कुमावत ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व पर संबोधित करते हुए कहा कि सतर्कता और नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट के प्रयोग, सड़क संकेतों एवं दिशानिर्देशों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम…
Read More
उदयपुर में हर घर तिरंगा अभियान, 8 हजार से अधिक सेल्फी अपलोड, नौनिहालों में नए भारत का जोश

उदयपुर में हर घर तिरंगा अभियान, 8 हजार से अधिक सेल्फी अपलोड, नौनिहालों में नए भारत का जोश

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आमजन में उत्साह -सभी घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य उदयपुर, 12 अगस्त। तिरंगा... यानी देशभक्ति का प्रतीक, त्याग-तपस्या और संघर्ष की निशानी। एक महान देश की महान विरासत है तिरंगा, जिसे शान से लहराता देखकर हर देशवासी देशभक्ति से सराबोर हो जाता है। देशभक्ति का यही ज्वार उदयपुर जिले में इन दिनों परवान पर है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश…
Read More
उदयपुर में प्राकृतिक पर्यटन को मिल रही नई पहचान – गुलाबचंद कटारिया

उदयपुर में प्राकृतिक पर्यटन को मिल रही नई पहचान – गुलाबचंद कटारिया

उबेश्वर जी में जल संरचनाओं और शिव वन उद्यान का लोकार्पण उदयपुर, 12 अगस्त। जिला मुख्यालय से सटे प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक स्थल उबेश्वर जी में वन विभाग की ओर से निर्मित जल संरचनाओं और शिव वन उद्यान का लोकार्पण मंगलवार शाम को पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा व जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, एयरफोर्स के विंग कमाण्डर वीवी मेहर, युआईटी पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, बड़गांव प्रधान प्रतिभा नागदा, जिला परिषद सदस्य…
Read More
फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में कजली तीज पर हिण्डोलना मनोरथ का हुआ समापन,अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु

फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में कजली तीज पर हिण्डोलना मनोरथ का हुआ समापन,अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु

फतहनगर। यहां के मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान चल रहे हिण्डोलना मनोरथ का कजली तीज पर मंगलवार को समापन किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर पर श्रावण मास में रोजाना विविध हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन किए गए। आज अंतिम मनोरथ कजली तीज पर किया गया। अंतिम दिन काली छटा के बीच सजे हिण्डोलना में रजत सिंहासन पर नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित कर उन्हें मनोहारी स्वर्ण आभूषणों का श्रृंगार धराया गया। सिर पर मोर पंखों से सज्जित मुकुट,कानों में स्वर्ण कंुडल,होटों पर बांसुरी एवं हाथों में शंख,चक्र,गदा सुशोभित हो रही थी जो कि श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर…
Read More
शिव-पार्वती विवाह प्रसंग को देख भावविभोर हुए भक्त

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग को देख भावविभोर हुए भक्त

उदयपुर। कन्हैयालाल धायभाई और पूलां की पूर्व पार्षद श्रीमती मंदाकिनी धायभाई की ओर से  वृंदावन के महाराज वैंकटेश भाई मुखारविंद से कथा स्थल श्री कृष्ण वाटिका, धायभाई जी की पुलां में चल रही 7 दिवसीय भगवत कथा के दूसरे दिन कथा के साथ-साथ शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का आयोजन किया गया। महाराज श्री ने बताया कि मेवाड़ से महारानी मीरां बाई ने जीवन में भगवान श्री कृष्ण भक्ति कर भगवान नाम का धन एकत्रित किया। कथा के दौरान महाभारत विजय और द्रोपदी को श्री कृष्ण के सहयोग से श्री भीष्म पितामह द्वारा सदा सुहागन का आशीर्वाद दिया ताकि पांडव महाभारत युद्ध…
Read More
लखारा चौक व्यापार संघ ने किया तिरंगा यात्रा का स्वागत

लखारा चौक व्यापार संघ ने किया तिरंगा यात्रा का स्वागत

उदयपुर। श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल की ओर से शहर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा का आज लखारा चौक व्यापार संघ की ओर से लखारा चौक में फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। संघ की ओर से अध्यक्ष चेतन सोनी, संरक्षक ब्रजमोहन अग्रवाल,दिनेश गोठवाल, ओम जैन,मनोज सोनी,राकेश जैन,राजेश शर्मा,मनोहर भोरावत,राजेश खत्री,मुकेश वाधवानी,जगदीश सोनी ने तिरंगा यात्रा में शामिल मण्डल अध्यक्ष विजय आहूजा,पूर्व उप महापौर पारस सिेघवी, किरण जैन, अर्चना शर्मा, चंचल अग्रवाल,ओमप्रकाश खोखावत सहित अनेक कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा में बज देशभक्ति गीत कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे थे।
Read More
error: Content is protected !!