नव गठित एमपैक्स के व्यवस्थापकों का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण
उदयपुर, 13 अगस्त। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अन्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के प्रधान कार्यालय में उदयपुर संभाग में नवगठित बहुउद्देश्शीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए समितियों के व्यवसाय विविधिकरण एवं विकास योजनाओं पर प्रशिक्षण राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिरिक्त रजिस्ट्रार एवं क्षेत्रिय अंकेक्षण अधिकारी आशुतोष भट्ट एवं राईसेम के संकाय सदस्य सुरेश चन्द्र चौधरी का स्वागत बैंक प्रबंध निदेशक डॉ मेहजबीन बानो ने किया। स्वागत उद्बोधन में डॉ बानो ने व्यवस्थापकों से कार्यक्रम में बताए…
