जगदीश चौक पर मनाई गई महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहट जी की पुण्यतिथि

उदयपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहट जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को जगदीश चौक पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्रांतिकारी के परिवार से उनकी परपौत्री संगमित्रा जी, वाग्मी कुमार एवं आशीवनी कुमार ने उपस्थित होकर वीर शहीद को नमन किया।प्रोफेसर विवेक भटनागर ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम में ओल्ड सिटी वेलफेयर कमेटी से हेमंत शर्मा, प्रदीप सेन, कैलाश सोनी, पियुष सुखवाल, रजत मालवीय तथा धर्मोत्सव समिति से दिनेश माकवाना और हेमेंद्र पुजारी मौजूद रहे।
भाजपा से देवेंद्र जावलिया, पार्षद गोपाल जोशी, जगदीश सुथार सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने केसरी सिंह बारहट जी के त्याग, बलिदान और देशप्रेम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कही।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!