Month: August 2025

राज्यपाल कटारिया को राजभवन में कवि अजात शत्रु ने नई कविता संग्रह पुस्तक भेंट की

राज्यपाल कटारिया को राजभवन में कवि अजात शत्रु ने नई कविता संग्रह पुस्तक भेंट की

उदयपुर 24अगस्त। राष्ट्रीय कवि राव अजात शत्रु ने आज चंडीगढ़ पंजाब राजभवन  में  राज्यपाल  गुलाबचंद  कटारिया से मुलाक़ात कर नई कविता संग्रह पुस्तक मगर हमें तो सच गाना  भेंट की। राज्यपाल कटारिया सदैव कवियों साहित्यकारों से मिलने में विशेष रुचि रखते हैं। राज्यपाल  ने पुनः सपरिवार राज भवन आने का निमंत्रण दिया।
Read More
सागवाड़ा विधायक श्री डेचा ने 4 करोड़ 40 लाख की लागत सड़कों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सागवाड़ा विधायक श्री डेचा ने 4 करोड़ 40 लाख की लागत सड़कों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

डूंगरपुर, 24 अगस्त/सागवाड़ा विधायक श्री शंकरलाल डेचा के प्रयास से विधान सभा क्षेत्र सागवाड़ा के विभिन्न ग्राम क्षेत्र में 4 करोड़ 40 लाख लागत की डामर सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रविवार को ‌ सार्वजनिक निर्माण विभाग की डामर सड़कों गामडा से उदयपुर माफी सड़क कार्य, ओबरी ठाकुरजी मंदिर से पीपलगंज, रा उ प्रा वि बोरखेड़ से पचॉ का तालाब तक डामर सड़क, पारडा मेहता से बोरखेड़ तक डामर सड़क कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्य अतिथि सागवाड़ा विधायक श्री शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद श्री कनकमल कटारा, समाजसेवी श्री अशोक पटेल की अध्यक्षता, जिला प्रमुख श्रीमती सूर्या अहारी, प्रधान…
Read More
बारिश से भरे पानी में डूबने से 4 मासूमों की मौत, गांव में छाया मातम

बारिश से भरे पानी में डूबने से 4 मासूमों की मौत, गांव में छाया मातम

उदयपुर, 24 अगस्त : डबोक थाना क्षेत्र के मंदेरिया गांव में रविवार को उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब चार नाबालिग बच्चे पानी में डूबकर मौत के शिकार हो गए। घटना कुंवारी माइंस की है, जहां बरसात का पानी भरने से गहरा तालाब बन गया था। बच्चे वहां बकरियां चराने पहुंचे थे और नहाने के लिए पानी में उतर गए। अचानक गहरे पानी में चले जाने से वे बाहर नहीं निकल पाए और चारों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी गमेती (14), भावेश (14), राहुल (12) और शंकर (13) के रूप में हुई है। इनमें…
Read More
राजपूत महासभा के तत्वावधान में सायर कुंवर चौहान की स्मृति में हुआ रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

राजपूत महासभा के तत्वावधान में सायर कुंवर चौहान की स्मृति में हुआ रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 24 अगस्त। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के तत्वावधान में राजपूत महासभा भवन, रावजी का हाटा में रविवार को कीर्तिशेष सायर कुंवर चौहान की स्मृति में तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 90 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ जो आने वाले दिनों में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। राजपूत महासभा संस्थान महासभा के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि रविवार को समाज भवन में कीर्तिशेष सायर कुंवर चौहान की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें समाज बंधुओं और शहर के प्रबुद्ध जनों ने बड़ी संख्या में…
Read More
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने किया रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने किया रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन

उदयपुर, 24 अगस्त। प्रति वर्ष शहीदे आजम भगत सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर जी6 फार्मेसी एवं रक्तदाता युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी द्वारा किया गया। विधायक भाटी ने आमजन से निवेदन किया है कि इस शिविर मे अधिक से अधिक संख्या मे रक्तदान कर शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करे। जी6 फार्मेसी के कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रक्तदान शिविर का 5वां वर्ष है इस वर्ष रक्तदान शिविर 21 सितम्बर 2025 रविवार को सेक्टर 6 हिरण…
Read More
महामंडलेश्वर 1008 श्री सोमेश्वर गिरी जी महाराज बिजलोई आश्रम को प्रदान हुआ “विक्रम गौरव सम्मान”

महामंडलेश्वर 1008 श्री सोमेश्वर गिरी जी महाराज बिजलोई आश्रम को प्रदान हुआ “विक्रम गौरव सम्मान”

उदयपुर। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, उदयपुर की ओर से आज बिजलोई आश्रम ( जोधपुर) के महामंडलेश्वर 1008 श्री सोमेश्वर गिरि जी महाराज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया जाने वाला “विक्रम गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि महामंडलेश्वर जी की अतुलनीय सेवाएँ, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रति अविरल योगदान उन्हें इस गौरवमयी सम्मान के योग्य बनाती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित संत श्री सोमेश्वर गिरी महाराज ने समिति द्वारा 45 वर्ष पूर्व प्रारम्भ किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि—…
Read More
बांसवाड़ा : शेल्बी हॉस्पिटल्स एवं IMA बांसवाड़ा द्वारा सीएमई का सफल आयोजन

बांसवाड़ा : शेल्बी हॉस्पिटल्स एवं IMA बांसवाड़ा द्वारा सीएमई का सफल आयोजन

बांसवाड़ा। शेल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, अहमदाबाद के तत्वावधान में तथा IMA बांसवाड़ा के सहयोग से होटल उत्सव में सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ त्रिपुरा सुंदरी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर अजित कोठारी एवं डॉक्टर पंकज दोसी ने विशेष रूप से उपस्थित अतिथि विशेषज्ञ डॉक्टरों का हार्दिक स्वागत किया। सीएमई में विशेषज्ञ वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर सारगर्भित जानकारी दी। डॉ. मिहिर शाह (कंसल्टेंट, हेड एंड नेक एवं ब्रेस्ट ऑन्कोप्लास्टिक सर्जरी – सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) ने “कैंसर से जुड़ी भ्रांतियाँ और सामान्य जागरूकता” विषय पर विस्तार से जानकारी दी।…
Read More
बिज़नेस सर्कल इंडिया एजुकेशन चैप्टर की पहली आधिकारिक मीटिंग 30 अगस्त को : सीए राहुल बड़ाला

बिज़नेस सर्कल इंडिया एजुकेशन चैप्टर की पहली आधिकारिक मीटिंग 30 अगस्त को : सीए राहुल बड़ाला

उदयपुर। बिज़नेस नेटवर्किंग और ज्ञान-विकास के क्षेत्र में अग्रणी संगठन बिज़नेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) एजुकेशन चैप्टर अपनी पहली आधिकारिक बैठक का आयोजन करने जा रहा है। यह बैठक शनिवार, 30 अगस्त 2025 को होटल हॉवर्ड जॉनसन, उदयपुर में शाम 6:00 बजे से आयोजित होगी, जिसके उपरांत हाई-टी का आयोजन भी होगा। अध्यक्ष सीए राहुल बड़ाला ने जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक केवल एक औपचारिक मीटिंग नहीं होगी, बल्कि एजुकेशन चैप्टर की सामूहिक यात्रा की शुरुआत है। इसका उद्देश्य सदस्यों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान, मजबूत नेटवर्किंग का निर्माण तथा व्यवसाय एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों का…
Read More
मुकेश नाइट – “जान कहां गए वो दिन” का आयोजन 25 अगस्त को

मुकेश नाइट – “जान कहां गए वो दिन” का आयोजन 25 अगस्त को

उदयपुर। प्रख्यात पार्श्वगायक मुकेश कुमार की पुण्यतिथि पर सुरों की मंडली की ओर से आगामी 25 अगस्त, सोमवार शाम 6 बजे अशोका पैलेस में भव्य “मुकेश नाइट – जान कहां गए वो दिन” का आयोजन किया जाएगा। यह संगीतमय संध्या पूरी तरह से स्वर्गीय मुकेश कुमार की मधुर स्मृतियों को समर्पित रहेगी। इस मौके पर मुख्य गायक के रूप में भगत हाड़ा अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सुरों का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम में मुकेश के अमर गीतों को पेश किया जाएगा, जिन्हें सुनकर दर्शक एक बार फिर उस स्वर्णिम युग की यादों में खो जाएंगे। शहर के संगीतप्रेमियों में इस आयोजन…
Read More
पर्युषण महापर्व : आयड़ तीर्थ में भगवान महावीर स्वामी के जन्म वांचन का अनुठा रंग जमा

पर्युषण महापर्व : आयड़ तीर्थ में भगवान महावीर स्वामी के जन्म वांचन का अनुठा रंग जमा

कल्पसूत्र वाचन के तहत माता त्रिशला के 14 स्वप्न दर्शन की महिमा बताई -जन्मों की परम्परा का अंत लाता है तीर्थंकर के जन्म कल्याणक का उत्सव : साध्वी जय दर्शिता - पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन आयड़ तीर्थ में उमड़े सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं - आठ दिन तक धूमधाम से आयोजित हो रही है विविध धार्मिक क्रियाएं उदयपुर, 24 अगस्त। तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन मंदिर में श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में कलापूर्ण सूरी समुदाय की साध्वी जयदर्शिता श्रीजी, जिनरसा श्रीजी, जिनदर्शिता श्रीजी व जिनमुद्रा श्रीजी महाराज आदि ठाणा की चातुर्मास सम्पादित हो रहा है। महासभा के महामंत्री कुलदीप…
Read More
error: Content is protected !!