पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
उदयपुर। जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट उदयपुर (मेवाड़) एवं बीइंग मानव सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज सौ फीट सोभागपुरा रोड़ स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बेंक्वेट हॉल में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को समाज सेवा और निष्पक्ष कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश माधवानी थे। प्रारम्भ में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व और समाज में उसकी भूमिका पर…
