विद्यार्थियों के लिए स्पार्कल टैलेंट हंट, प्रतिभा उत्सव का आयोजन
- विट्टी इंटरनेशनल विद्यालय में कक्षा पांचवीं से बारहवीं के बच्चों का हुआ आयोजन उदयपुर, 25 अगस्त। सुखेर स्थित विट्टी इंटरनेशनल विद्यालय में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्पार्कल टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिजो कुरियन तथा मुख्य अतिथियों द्वारा णमोकार मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्राचार्य बिजो कुरियन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों डॉ. चंद्रकला चौधरी, धीरज मालवी, श्रेया पालीवाल, निर्मल पालीवाल, मोहम्मद रिजवान, अशफ़ाक नूर खान जी को उपरणा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।…
