शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर 25/अगस्त . प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उनके मित्र मंडल द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके बाद गोशालाओं में चारा वितरण कर गौसेवा का संदेश दिया गया। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए मित्र मंडल ने एम.बी. अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण…
