सांसद डॉ रावत ने प्राकृतिक खेती के उत्पाद की ब्रांडिंग की स्पष्ट एवं विस्तृत नीति बनाने का सुझाव दिया
श्रीनगर में आयोजित हुई कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक -खाली पड़ी वन भूमि पर अधिकाधिक महुए के पेड़ लगाने का सुझाव दिया -सांसद ने स्थानीय जनजाति को होने वाले फायदों के संबंध में सुझाव दिए उदयपुर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में श्रीनगर में आयोजित हुई भारत सरकार की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने भाग लेकर जनजाति क्षेत्र के कई मुद्दों को रखा और उनके समाधान के संबंध में सुझाव भी दिए। प्राकृतिक खेती एवं खाद्य तेल…
