Month: July 2025

खेरवाड़ा विधायक परमार की पत्नि का देहांत

खेरवाड़ा विधायक परमार की पत्नि का देहांत

 (प्रतीक जैन)         खेरवाडा, खेरवाड़ा के विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार की धर्म पत्नी अमृत देवी परमार ने 78 वर्ष की उम्र में गीतांजलि अस्पताल उदयपुर की गहन चिकित्सा इकाई में मंगलवार सुबह में अन्तिम श्वास ली। श्रीमति परमार पिछले कुछ दिनों से बीमारी की वजह से उपचाररत थी। अमृत देवी परमार का दाह संस्कार उपखण्ड नयागांव की उपतहसील कनबई के गाँव वदनपुरा चक नम्बर एक कनबई नलाफला के शमशान में मंगलवार की शाम को किया गया। शोक समाचार सुनकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई।
Read More
मोटरसाइकिल चोरी का प्रकरण दर्ज

मोटरसाइकिल चोरी का प्रकरण दर्ज

(प्रतीक जैन ) खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में नगर निवासी बलवीर सिंह पुत्र उदय सिंह चौहान उम्र 42 वर्ष पेशा मजदूरी ने प्रकरण दर्ज कराया कि थाना क्षेत्र के महुडी गांव में वह अपनी मोटरसाइकिल नंबर आरजे 27 की 9222 को खड़ी कर किसी को मिलने के लिए गया था। थोड़ी देर बाद वापस आने पर देखा तो वहां से उक्त मोटरसाइकिल गायब मिली। अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जाया गया है। कुछ दिन मोटरसाइकिल को क्षेत्र में इधर-उधर, मिलने वालों आदि से संपर्क कर ढूंढने का प्रयास किया मगर बाइक कहीं नहीं मिली।…
Read More
सेवा निवृत्ति पर विद्यालय में कंप्यूटर सेट भेंट

सेवा निवृत्ति पर विद्यालय में कंप्यूटर सेट भेंट

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरा में सेवानिवृत्ति अध्यापिका यशोदा त्रिवेदी पत्नी अशोक कुमार त्रिवेदी निवासी सुंदरा हाल मुकाम उदयपुर ने विद्यालय में कार्यालय कार्य सुचारू रूप से संपादित करने के लिए एक कंप्यूटर सेट भेंट किया। विद्यालय परिवार एवं एसडीएमसी सदस्यों द्वारा श्रीमती त्रिवेदी का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्राध्यापक एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
Read More
परिवहन विभाग ने आमंत्रित किए आवेदन

परिवहन विभाग ने आमंत्रित किए आवेदन

उदयपुर, 8 जुलाई। परिवहन विभाग ने राज्य के 476 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी वाहन संचालकों के मंजिली यात्री वाहनों को कुल 2261 अनुज्ञापत्र एवं 10190 सेवाएं स्वीकृत किये जाने हेतु स्कॉप निर्धारित करते हुए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि अधिसूचना में वर्णित मार्गों पर निर्धारित स्कॉप के अनुसार रिक्तियों के लिए अनुज्ञापत्र स्वीकृत किए जाने के लिए रिक्तियों का विस्तृत विवरण, निर्धारित मॉडल कण्डीशन, अन्य आवश्यक शर्तें, आवेदन पत्र का प्रारूप, प्राथमिकता का आधार एवं आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की चेक लिस्ट का विवरण परिवहन विभाग की…
Read More
भोजन और मन का घनिष्ट सम्बन्ध है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज

भोजन और मन का घनिष्ट सम्बन्ध है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज

मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में चल रहे है निरंतर धार्मिक प्रवचन उदयपुर, 8 जुलाई। मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर महाराज की निश्रा में मंगलवार को विविध आयोजन हुए । श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि आराधना भवन में सुबह 7 बजे संतों के सानिध्य में आरती, मंगल दीपक, सुबह सर्व औषधी से महाअभिषेक एवं अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की गई। मालदास स्ट्रीट के नूतन आराधना भवन में जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने प्रवचन देते हुए कहा कि- भोजन और मन का घनिष्ट सम्बन्ध है। भोजन करने से मात्र शरीर नहीं बनता…
Read More
पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना आज

पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना आज

आर्यिका नमनश्री एवं विनयप्रभा की निश्रा में होंगे विविध धार्मिक आयेाजन - पहाड़ा जैन मंदिर में चार माह तक बहेगी धर्म ज्ञान की गंगा उदयपुर, 8 जुलाई। ऐतिहासिक झीलों की नगरी के पहाड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास के लिए परम् पूज्य आचार्य आदिसागर अंकलीकर की परम्परा में तृतीय पट्टाधीश तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर गुरुदेव एवं प्रथम गणिनी आर्यिका विजयमति माताजी की शिष्या आर्यिका नमनश्री एवं आर्यिका विनय प्रभा ससंघ के सान्निध्य में चातुर्मासिक मंगल कलश की स्थापना होगी।   प्रवक्ता संजय गुडलिया ने बताया कि आर्यिका संघ का चातुर्मास स्थापना बुधवार 9 जुलाई को सायं 7…
Read More
देश का हर व्यापारी, देश का गौरव :  प्रवीण खंडेलवाल

देश का हर व्यापारी, देश का गौरव :  प्रवीण खंडेलवाल

राष्ट्रीय संगठन कैट उदयपुर चैप्टर मेन विंग का शपथ ग्रहण समारोह उदयपुर 8 जुलाई। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) उदयपुर चैप्टर मेन विंग की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को मार्बल एसोसिएशन भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देशभर के कई विशिष्ट अतिथि और शहर के प्रमुख व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और श्रुति डांस अकादमी की नृत्यांगनाओ द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं नई दिल्ली चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल,  कैट दिल्ली  उपाध्यक्ष रंगीत खारी, कैट दिल्ली सचिव आशीष ग्रोवर, पी आर एवं सोशल मीडिया…
Read More
रोटरी क्लब मीरा का तीन दिवसीय सुकून हेल्थ मेला शपथ ग्रहण समारोह के साथ सम्पन्न

रोटरी क्लब मीरा का तीन दिवसीय सुकून हेल्थ मेला शपथ ग्रहण समारोह के साथ सम्पन्न

संपूर्णता सुकून थीम पर आयोजित जीवन चक्र वेलनेस मेला सफलतापूर्वक संपन्न उदयपुर 8 जुलाई। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय "जीवन चक्र वेलनेस मेला" तथा इंस्टॉलेशन सेरेमनी 2025-26 का भव्य और सफल समापन हुआ। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की इंस्टॉलेशन सेरेमनी के साथ तीन दिवसीय उत्सव में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्षा डॉ. रेखा सोनी ने बताया कि रोटरी क्लब मीरा द्वारा आयोजित "संपूर्णता सुकून हेल्थ मेला" शहर में स्वास्थ्य, सेवा और समर्पण का उत्सव बनकर रहा है। मेले में सेवा आयामों और भारतीय चिकित्सा परंपराओं जिसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा, और…
Read More
’मेरी झील’ कविता के रचयिता के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित

’मेरी झील’ कविता के रचयिता के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित

उदयपुर, 08 जुलाई। उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध झील फतेहसागर पर लिखी मेरी झील नामक कविता के रचयिता विश्व प्रसिद्ध, कवि, साहित्यकार एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनोज शर्मा के सम्मान में तनिमा साहित्यिक संस्थान की ओर से एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रबुद्ध कवि एवं साहित्यकार सम्मिलित हुए। समारोह का संचालन श्रीमती शकुंतला सरूपरिया ने किया। अध्यक्षता श्री श्याम रावत ने की। श्री मनोज शर्मा ने अपनी कुछ कविताओं सैनिक शहीद की मां का संदेश चाहे स्टेडियम में तालियां बजे या ना बजे सुनाई। उम्र से आग्रह कविता में वे लिखते हैं कि एक छोटा आग्रह है…
Read More
प्रकाशकों के लिए वर्चुअल कार्यशाला 11 को

प्रकाशकों के लिए वर्चुअल कार्यशाला 11 को

उदयपुर, 8 जुलाई। भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा प्रेस सेवा पोर्टल और पीआरपी एक्ट 2023 के संबंध में जागरूकता के लिए राजस्थान के प्रकाशकों की वर्चुअल कार्यशाला 11 जुलाई को अपराह्न 3 बजे आयोजित की जाएगी। पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर के उपनिदेशक धर्मेश भारती ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के सभी प्रकाशक गुगल मीट लिंक के माध्यम से जुड़ सकेंगे। इसमें प्रेस सेवा पोर्टल तथा पीआरपी एक्ट के तहत संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई उदयपुर, 8 जुलाई। विद्युत निगम से प्राप्त सूचना के अनुसार एकलिंगपुरा पॉवर हाउस की विद्युत…
Read More
error: Content is protected !!