सांसद डॉ रावत की मांग पर यूडीए में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच होगी, 30 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी
सांसद डॉ रावत के पत्र को मुख्यमंत्री व नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने भी गंभीरता से लिया -सांसद ने कहा-यह मामला कई हजार करोड के घोटाले का निकल सकता है उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण में हुए वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा लिखे गए पत्र पर राजस्थान सरकार के वित्त विभाग (अंकेषण अनुभाग) के संयुक्त शासन सचिव भवानी सिंह मीणा ने स्थानीय निधि अंकेषण विभाग के निदेशक को जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि सांसद मन्नालाल रावत ने यूडीए में हुए घोटालों को लेकर विस्तृत पत्र मुख्यमंत्री भजन लाल…
