दो दिवसीय फसल विविधीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनः किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
उदयपुर,ः महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय द्वारा फसल विविधीकरण परियोजना के तहत तुरगढ, झाडोल तहसील में आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 25 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल विविधीकरण के लाभों पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल विविधीकरण के माध्यम से आय वृद्धि, मृदा स्वास्थ्य सुधार, और सतत कृषि प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। परियोजना प्रभारी डॉ. हरि सिंह ने अपने समापन संबोधन में कहा, फसल विविधीकरण न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति…
