‘’राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 75 वर्ष‘‘ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
संभागीय आयुक्त ने किया विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन उल्लेखनीय कार्य के लिए कार्मिकों का सम्मान उदयपुर 29 जून। भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जन्म दिवस के उपलक्ष में 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा आईआईएम उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भारतीय प्रबंध संस्थान उदयपुर के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईआईएम उदयपुर के निदेशक प्रो. अशोक बनर्जी एवं निदेशक (सांख्यिकी) टीआरआई, सुधीर दवे तथा संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग उदयपुर पुनीत शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर की गई। इस अवसर पर ‘’राष्ट्रीय प्रतिदर्श…
