Month: June 2025

सांसद रोत के नेतृत्व में भारत आदिवासी पार्टी का उदयपुर में प्रदर्शन

सांसद रोत के नेतृत्व में भारत आदिवासी पार्टी का उदयपुर में प्रदर्शन

-यूडीए में आदिवासी क्षेत्र के गावों को मिलाने का किया विरोध -राजेश वर्मा उदयपुर, 20 जून। डूंगरपुर-बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत के नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीणों ने यूडीए विस्तार में जनजाति क्षेत्र के गांवों को मिलाने के विरोध में शुक्रवार को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले यहां जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सांसद रोत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीण जुलूस के रूप में यहां जिला कलेक्ट्री के बाहर पहुंचे और हाथों में बैनर, तख्तियां उठाऐ अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। आदिवासी ग्रामीण यूडीए…
Read More
विमान हादसे में दिवंगत शुभ-शगुन को सांसद डॉ रावत ने दी श्रद्धांजलि

विमान हादसे में दिवंगत शुभ-शगुन को सांसद डॉ रावत ने दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। अहमदाबाद में घटित विभत्स, हृदय विदारक विमान हादसे में दिवंगत भाई बहन शुभ व शगुन के परिवार को सांत्वना देने सांसद डॉ मन्नालाल रावत शुक्रवार को सहेलीनगर स्थित उनके निवास स्थान पर गए। उल्लेखनीय है कि विमान हादसे में उदयपुर के उद्यमी संजीव मोदी के पुत्र पुत्री का भी निधन हो गया था। सांसद डॉ रावत ने सहेलीनगर में मोदी परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद डॉ रावत ने संजीव मोदी व परिवार को सांत्वना दी और कहा कि यह घटना पूरे देश के लिए स्तब्ध करने वाली…
Read More
डॉ किरोड़ी से मिले रेजीडेंट डॉक्टर्स

डॉ किरोड़ी से मिले रेजीडेंट डॉक्टर्स

उदयपुर, 20 जून। एमबी चिकित्सालय के डॉक्टर्स हॉस्टल में डॉ रवि शर्मा की असामयिक मृत्यु होने के मामले में रेजीडेंट डॉक्टर्स का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा से मिला और उचित न्यायिक जांच व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस पर डॉ किरोड़ी ने आरएनटी प्राचार्य डॉ विपिन माथुर से फोन पर वार्ता कर सही जांच और न्याय करने के लिए कहा। डॉक्टर्स प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतक डॉ रिव शर्मा के परिजन भी थे।
Read More
कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी ने दूसरे दिन भी उदयपुर में डाले रखा डेरा

कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी ने दूसरे दिन भी उदयपुर में डाले रखा डेरा

कृषि अधिकारियों ने खाद फैक्ट्रियों में की जांच, सैंपल लिए उदयपुर, 20 जून। प्रदेश की खाद्य व बीज फैक्ट्रियों में मिलावट के खिलाफ अभियान के चलते कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी उदयपुर में डेरा डाले रखा। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों ने खेमली उमरड़ा में खाद फैक्ट्रियों में जांच कर सैंपल लिए। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की ओर उदयपुर में शुक्रवार को भी छापेमार कारवाई हुई। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों ने खेमली औद्योगिक क्षेत्र के कोरोमंडल फर्टिलाइजर, प्रेक्षा फर्टिलाइजर, अरावली फॉस्फेट, पटेल फॉसकेम पर जांच पड़ताल कर सेम्पल कलेक्ट किए।…
Read More
कैट विमेन विंग की ओर से “योग है से निरोग” कार्यक्रम का सफल आयोजन

कैट विमेन विंग की ओर से “योग है से निरोग” कार्यक्रम का सफल आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैट विमेन विंग का कार्यक्रम उदयपुर, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कैट  विमेन विंग उदयपुर की ओर से "योग है से निरोग" कार्यक्रम का भव्य आयोजन अशोका ग्रीन, उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  कॉस्मोडेंट  की डायरेक्टर डॉ दक्षिता गग्गर, कार्यक्रम अध्यक्ष बेला 21 बुटीक की फाउंडर शीतल गुप्ता थी। विशिष्ट अतिथि डॉ स्वीटी छाबड़ा, फील्ड क्लब की एक्जीक्यूटिव सदस्य ध्रुवी नलवाया, कविता कुमावत एवं अशोका  ग्रीन डायरेक्टर मुकेश माधवानी मौजूद रहे। कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि कार्यक्रम में डायनामिक योग की निदेशक गुनीत मोंगा…
Read More
योग आत्मा, मन और चेतना को जाग्रत करने वाली साधना है – प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत

योग आत्मा, मन और चेतना को जाग्रत करने वाली साधना है – प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत

‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में योग के आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय पक्षों पर हुआ मंथन उदयपुर 20 जून / जन-जन तक योग की चेतना पहुंचाने और ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के आदर्श को स्थापित करने के उद्देश्य से राजस्थान विद्यापीठ  विश्वविद्यालय एवं भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार बीएड महाविद्यालय के सभागार में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, भूपाल नोबल्स संस्थान के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक डॉ. मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी,…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को, तैयारियां पूर्ण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को, तैयारियां पूर्ण

योग नगरी बनेगी झीलों की नगरी, गांधी ग्राउण्ड में होगा मुख्य आयोजन गांधी ग्राउण्ड में हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास, तैयारियों की समीक्षा उदयपुर, 20 जून। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ मनाया जाएगा। इसमें निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया जाएगा। उदयपुर में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन और नोडल अधिकारी एडीएम सिटी वारसिंह के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इसके लिए शुक्रवार को अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। वहीं दोपहर में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। अंतर्राष्ट्रीय योग…
Read More
पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक : 8 प्रकरण निस्तारित, 4 लाख रूपये के अवार्ड पारित

पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक : 8 प्रकरण निस्तारित, 4 लाख रूपये के अवार्ड पारित

उदयपुर, 20 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला एवं सैशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित की गई । उक्त बैठक में न्यायाधीश श्री गोपाललाल बिजोरीवाल, श्री पलविन्दर सिंह, श्री अमित सहलोत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अंबिका सोलंकी,  पुलिस उपाधीक्षक सहित बार एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह शक्तावत एवं लोक अभियोजक उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के सचिव श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में 8 प्रकरण निस्तारित किये गए जिनमें पीडित एवं उनके आश्रितो को 4 लाख रूपये के…
Read More
राजस्व बढ़ोतरी के और अधिक होंगे समन्वित प्रयास- प्रमुख सचिव श्री रविकान्त

राजस्व बढ़ोतरी के और अधिक होंगे समन्वित प्रयास- प्रमुख सचिव श्री रविकान्त

खान विभाग ने ढ़ाई माह में अर्जित किया 1670 करोड़ का राजस्व इसी अवधि में अर्जित अब तक सर्वाधिक राजस्व मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में खनिज खोज में एआई के उपयोग का पायलट प्रोजक्ट सभी एप्लीकेशंस होगी ऑनलाईन- पारदर्शिता, समय व धन की होगी बचत अधिक से अधिक मिनरल प्लाटों के डेलिनियेशन कर ऑक्शन पर जोर उदयपुर, 20 जून। खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रमुख सचिव श्री टी. रविकान्त ने माइनिंग सेक्टर में राजस्व बढ़ोतरी के समन्वित प्रयास करने के निर्देश देते हुए निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत अर्जन की रणनीति तय करने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर मीरा का एक्सीलेस सर्विस अवार्ड का आयोजन

रोटरी क्लब उदयपुर मीरा का एक्सीलेस सर्विस अवार्ड का आयोजन

रोटरी मीरा के चल रहे पांच प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी उदयपुर, 20 जून। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा द्वारा रोटरी क्लब एक्सीलेंस सर्विस अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमें वर्ष पर्यंत सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।  रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्षा प्रीति सोगानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आस्था मुर्डिया के इष्ट वंदना से हुई फोर वे टेस्ट कशिश इसरानी ने प्रस्तुत किया। इस दौरान रोटरी मीरा की समस्याओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। अध्यक्षा प्रीति सोगानी ने सभी का स्वागत करते हुए अवार्ड सेरेमनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हर…
Read More
error: Content is protected !!