झीलों की नगरी में केंद्रीय महिला एवं स्वास्थ्य मंत्रालय का चिंतन शिविर का आगाज़
देशभर से पहुंचे मंत्रीगण, सचिव व अन्य गणमान्य अतिथि अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से हुआ स्वागत-सत्कार महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी करेंगी कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को होगा शुभारंभ समारोह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगे शिरकत उदयपुर, 10 जनवरी। महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास एवं कल्याण से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय चिन्तन शिविर का आगाज़ शुक्रवार को हुआ। विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील के किनारे स्थित होटल रेडिसन ब्लू पैलेस में आयोजित इस चिन्तन शिविर में…
