विद्यापीठ प्राचीन और नवीनतम विचारों के समन्वय का प्रतीक: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
सैयद हबीब उदयपुर 15 अप्रेल / जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय उदयपुर के 16वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि देश के रक्षामंत्री श्री राजनाथसिंह ने कहा कि जीवन में सफलता और विफलता दोनों ही का अपना महत्व है। असफलताएं हमें निखारने आती हैं, असफलता के बाद हमेशा कोशिश जारी रखनी चाहिए और सीखते हुए जीवन में आगे बढना चाहिए। अभिभावक भी अपने बच्चों की योग्यताओं और क्षमताओं का आकलन उनके परिणामों से नहीं करके उनके सीखने के प्रयासों से करें। कोई भी लक्ष्य जीवन से बडा नहीं हो सकता है। युवाओं का परीक्षाओं के दबाव में…
