इंडिया गेट से साइकिल पर 1447 किलोमीटर का संदेशपरक सफर पहुंचा उदयपुर
स्वच्छता जागरूकता के लिए निकले साइकिलिस्ट का उदयपुर में भव्य स्वागत उदयपुर, 22 जनवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के विजन को साकार करने के उद्देश्य से उदयपुर के दो साइकिलिस्ट अकबर अली बंदूकवाला और ऋषभ जैन की नई दिल्ली के इंडिया गेट से मुम्बई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया तक की साइकिल यात्रा बुधवार को उदयपुर पहुंची। सोमवार को नई दिल्ली से प्रारंभ हुई इस यात्रा के तहत उदयपुर पहुंचें दोनों साइकिलिस्ट का डीपीएस स्कूल परिसर में उदयपुरवासियों ने भव्य स्वागत किया। डीपीएस स्कूल के सभागार में आयोजित हुए साइकिलिस्ट के अभिनंदन समारोह में समाजसेवी गोविंद अग्रवाल,…
