Year: 2024

प्रतापगढ़: जनजातीय गौरव दिवस की 150 वीं जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

प्रतापगढ़: जनजातीय गौरव दिवस की 150 वीं जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

प्रतापगढ़,13 नवंबर। भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयन्ती, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि 15 नवम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम बांसवाडा जिला मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जनजाति गौरव दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय "नवादि युगधारा प्रणेता समागम" होगा जिसमें जनजाति समाज में विशिष्ट उपलब्धि वाले व्यक्तियों उन्नत किसान, महिला उद्यमी, शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले एवं नवाचार कर जनजाति विकास…
Read More
भीलवाड़ा: जिला निष्पादन समिति की बैठक संपन्न

भीलवाड़ा: जिला निष्पादन समिति की बैठक संपन्न

-विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहे फोकस- एडीएम ओमप्रकाश मेहरा भीलवाड़ा, 13 नवंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार जिला निष्पादन समिति तथा मिड-डे-मील कार्यक्रम की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अरूणा गारू, एडीपीसी समग्र शिक्षा योगेश चन्द्र पारीक, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी सहित ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश मेहरा ने जिला रैंकिंग, विद्यार्थियों के आधार प्रमाणीकरण, यू-डाईस प्रगति, पीएमश्री योजना अन्तर्गत शैक्षणिक गतिविधियों आदि की समीक्षा की।बैठक में एडीपीसी समग्र…
Read More
सलूम्बर में 67.7 फीसदी मतदान

सलूम्बर में 67.7 फीसदी मतदान

विधानसभा उपचुनाव- 2024 पुरूषों की तुलना में महिलाएं रहीं आगे उदयपुर, 13 नवम्बर। विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत बुधवार को हुए मतदान में सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में 67.7 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि सलूम्बर क्षेत्र के 296 मुख्य व 6 सहायक बूथों पर हुए मतदान में कुल 297977 मतदाताओं में से 201739 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें 151547 पुरूष मतदाताओं में 101199 (66.77 प्रतिशत) तथा 146430 महिलाओं में से 100540 (68.66 प्रतिशत) ने वोटिंग की। देर रात तक लौटे मतदान दल मतदान समाप्ति के बाद मतदान…
Read More
समग्र भारत एक भारत विषय पर चित्रकला शिविर का समापन

समग्र भारत एक भारत विषय पर चित्रकला शिविर का समापन

उदयपुर, 13 नवंबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित चित्रांकन पेंटिंग शिविर का समापन बुधवार को शिल्पग्राम में हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा तथा विशिष्ठ अतिथि वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा थे। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि ‘समग्र भारत-एक भारत’ (सामाजिक समरसता, पर्यावरण और लोक एवं जनजातीय संस्कृति चित्रांकन) विषय पर पांच दिवसीय चित्रांकन पेंटिंग शिविर का समापन शिल्पग्राम में बुधवार को हुआ। इस शिविर में देशभर से आए 15 कलाकारों ने भाग लिया। इस पांच दिवसीय चित्रकला…
Read More
चौरासी विधानसभा उपचुनाव में उत्साह के साथ हुआ मतदान

चौरासी विधानसभा उपचुनाव में उत्साह के साथ हुआ मतदान

ईको फ्रैंडली मतदान केन्द्र बने आकर्षण का केन्द्र डूंगरपुर, 13 नवम्बर। जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य संपन्न हुआ। सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने गेंजी, पाड़ली गुजरेश्वर, धम्बोला सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के…
Read More
नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित

नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज, उदयपुर में प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यक्रम के अन्तर्गत आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा नशा मुक्ति पर एक सत्र आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। ऐश्वर्या पीजी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.ऋतु पालीवाल द्वारा नशे के खतरों और इसके समाज और परिवार पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा से हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरोग्य सेवा संस्थान की ओर से श्री सुनील पंचोली और उनकी टीम मौजूद रहीं। विशेषज्ञों ने बताया कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन को भी बुरी तरह प्रभावित करता है, और इससे युवा अपनी शिक्षा…
Read More
टिम्बर पर कृषि मण्डी शुल्क लगने से कारोबारियों में रोष

टिम्बर पर कृषि मण्डी शुल्क लगने से कारोबारियों में रोष

उदयपुर। उदयपुर टिम्बर एंड प्लाइवुड मर्जेंट वेलफेयर सोसाइटी ने राज्य सरकार द्वारा टिम्बर पर कृषि मंडी शुल्क लगाए जाने के निर्णय का विरोध किया है। इससे व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारी इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं और इसके विरुद्ध अपनी आवाज उठा रहे हैं। उनका मानना है कि यह निर्णय उनके व्यवसाय को प्रभावित करेगा और उनकी आय पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। व्यापारियों के विरोध के कारणों में शामिल है। आगे की रणनीति बनानें हेतु रोटरी बजाज भवन मेंएक  बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अतिरिक्त वित्तीय भारः शुल्क के कारण व्यापारियों…
Read More
एनआईसीसी उदयपुर द्वारा 15 को लॉन्च होगा लिक्विड सैंचुअरी उदयपुर

एनआईसीसी उदयपुर द्वारा 15 को लॉन्च होगा लिक्विड सैंचुअरी उदयपुर

यह राजस्थान का पहला फ्लोटेशन टैंक थेरेपी सेंटर होगा उदयपुर। एनआईसीसी की डॉ. दृष्टि छाबड़ा और जसजीव भसीन ने उदयपुर में लिक्विड सैंचुअरी की शुरुआत की है, जिससे फ्लोटेशन टैंक थेरेपी का क्रांतिकारी कांसेप्ट अब झीलों की नगरी में उपलब्ध है। यह राजस्थान का पहला फ्लोटेशन टेंक थैरेपी सेन्टर बना गया। 15 नवम्बर को इसका उद्घाटन इन्दिरा आईवीएफ सेन्टर के डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा शाम को 5 बजे किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ. दृष्टि छाबड़ा ने बताया कि लिक्विड सैंचुअरी उदयपुर एक अनूठा सेंसरी डेप्राइवेशन अनुभव प्रदान करता है, जो तनाव को कम करने, आराम को बढ़ाने और मानसिक…
Read More
मनुष्य गति के जीव संतों के दर्शन कर सम्यक्त्व प्राप्त करते हैं : आचार्य विजयराज

मनुष्य गति के जीव संतों के दर्शन कर सम्यक्त्व प्राप्त करते हैं : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 13 नवम्बर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में बुधवार को हुक्मगच्छाधिपति आचार्य जी विजयराज जी म.सा. ने कहा कि चारों गति के जीव सम्यक् दर्शन की प्राप्ति कर सकते हैं। नारकीय जीव वेदना से, तिर्यंच के जीव संवेदना से, मनुष्य गति के जीव संत दर्शन से एवं देवता देशना सुनते-सुनते एवं प्रभु की भक्ति करते-करते सम्यक्त्व की प्राप्ति कर सकते हैं। नरक में वेदना भोगते-भोगते नारकियों की भाव दया, परिणाम धारा हलुकर्मी बन जाती है तो नरक के जीव सम्यक्त्व प्राप्त कर लेते हैं। तिर्यंच गति के जीव संवेदनाशील होते हैं। मेघ कुमार ने हाथी के भव…
Read More
आकाशवाणी उदयपुर के पूर्व केंद्र निदेशक डॉ. इंद्रप्रकाश श्रीमाली का निधन

आकाशवाणी उदयपुर के पूर्व केंद्र निदेशक डॉ. इंद्रप्रकाश श्रीमाली का निधन

उदयपुर, 13 नवंबर। आकाशवाणी के उदयपुर केंद्र के पूर्व निदेशक और प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. इंद्रप्रकाश श्रीमाली का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डॉ. श्रीमाली ने आकाशवाणी में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं और साहित्य, कला से भी गहरे जुड़े हुए थे। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं, जिससे साहित्यिक जगत में उनकी एक विशिष्ट पहचान थी। उनके निधन से साहित्य प्रेमियों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। डॉ श्रीमाली जी खेती और घर कार्यक्रम के माध्यम से गांव गांव तक विशिष्ट पहचान बनी लंबे समय तक वे इस कार्यक्रम से जुड़े रहे एवं कई…
Read More
error: Content is protected !!