फांसी लगाकर वृद्ध ने दी जान, हादसे में ट्रेलर चालक की मौत
उदयपुर, 16 नवंबर : लंबे समय से मानसिक तनाव झेल रहे एक बुजुर्ग ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार उस्मान खान (62) पुत्र हिम्मत खान निवासी मेलड़ी माता अपने ही घर में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया। घर में वह अकेला रहता था। जिसके चलते वह अवसाद का शिकार हो गया। शनिवार दोपहर मृतक की बेटी उससे मिलने आई, काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़कर देखा तो पाया कि…
