एमबी चिकित्सालय में वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
उदयपुर, 17 नवम्बर। उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में रविवार को वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ़ आदि को उनके योगदान के लिए पुष्प देकर धन्यवाद दिया एवं उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सराहना की गई। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को फल प्रदान कर उनके लिए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ भविष्य में उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूकता एवं सतर्कता बरतने…
